A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ‘नियंत्रण रेखा पर स्वागत योग्य शांति, पाक के साथ अच्छे रिश्तों की कामना’

‘नियंत्रण रेखा पर स्वागत योग्य शांति, पाक के साथ अच्छे रिश्तों की कामना’

बेंगलुरू: रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने नियंत्रण रेखा पर शांति का स्वागत किया और कहा कि भारत पाकिस्तान के साथ दोस्ती का रिश्ता चाहता है। उन्होंने हालांकि कहा कि इसका ये मतलब नहीं कि भारत

Manohar Parrikar- India TV Hindi
Manohar Parrikar

बेंगलुरू: रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने नियंत्रण रेखा पर शांति का स्वागत किया और कहा कि भारत पाकिस्तान के साथ दोस्ती का रिश्ता चाहता है। उन्होंने हालांकि कहा कि इसका ये मतलब नहीं कि भारत किसी संभावित परिस्थिति के लिए तैयार नहीं है।

पिछले साल नवंबर में कमर बाजवा के पाकिस्तानी सेना प्रमुख बनने के बाद सीमा पर संघर्ष विराम के मामलों में कमी आने के संवाददाताओं के सवाल का जवाब देते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि वो इस बात की प्रशंसा करते हैं कि नए पाकिस्तानी जनरल अपनी सेना को पड़ोसी की चिंताओं के बारे में समझाने में कामयाब रहे।

नियंत्रण रेखा पर अक्सर दोनों पक्षों की तरफ से तेज फायरिंग होती रहती है। उन्होंने कहा, हम पाकिस्तान और चीन के साथ अच्छे रिश्ते चाहते हैं। ऐसा कोई कारण नहीं होना चाहिए कि हमें लड़ते रहना चाहिए या एक दूसरे को संदेह की नजरों से देखें। जहां तक मेरा सवाल है मैं किसी भी कार्रवाई को संदेह से नहीं देखता। अगर उन्होंने शांति बरकरार रखी है तो मैं इसका स्वागत करता हूं।

रक्षामंत्री ने कहा, लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि मैं तैयार नहीं रहूंगा। मेरी तैयारी एक स्वतंत्र चीज है जो आक्रामक नहीं है। ये मेरी रक्षा के लिए है।

Latest India News