A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कौन है इंद्राणी मुखर्जी जिसने किया अपनी बेटी का मर्डर '

कौन है इंद्राणी मुखर्जी जिसने किया अपनी बेटी का मर्डर '

नई दिल्ली: शीना मुखर्जी की मौत की खबर आई तो इंद्राणी की जिंदगी के वो पन्ने भी खुल गए, जिन्हें उसने बरसों पहले ही दफन कर दिया था। सबसे पहला खुलासा हुआ इंद्राणी और शीना

बताया यह भी जा रहा है कि इंद्राणी की बेटी शीना बोरा और पीटर मुखर्जी के बेटे राहुल के बीच करीबी संबंध थे। दोनों के बीच नजदीकियों की खबर इंद्राणी मुखर्जी और पीटर मुखर्जी को भी थी। राहुल को इस बात की खबर थी कि शीना इंद्राणी मुखर्जी की बेटी है। राहुल ने इस बारे में अपने पिता पीटर मुखर्जी को बताया भी था।

एचआर कन्सलटेंट रहीं इंद्राणी आईएनएक्स मीडिया की पूर्व सीईओ भी रह चुकी हैं। इंद्राणी INX मीडिया की CEO रह चुकी हैं। इंद्राणी ने न्यूज समेत कई चैनल लांच किए। पीटर ने 2007 में 9X चैनल शुरू किया। इस कंपनी में वे खुद चेयरमैन बने और इंद्राणी को सीईओ बनाया। 9X चैनल, INX मीडिया और INX न्यूज़ को जोड़कर शुरू किया गया था। 2009 में दोनों ने कंपनी से इस्तीफ़ा दे दिया।

आईएनएक्स मीडिया की सीईओ होने के पहले इंद्राणी स्टार इंडिया में एचआर थी। उस समय उनके बॉस पीटर हुआ करते थे। स्टार इंडिया में रहते हुए ही दोनों के बीच प्यार हुआ। कुछ साल तक डेटिंग करने के बाद पीटर ने इंद्राणी को प्रपोज़ किया।

अगली स्लाइड में पढ़ें कौन थी शीना ?

Latest India News