A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिवाली के दिन बेटे, बेटी के साथ मिलकर पत्नी ने पति की जान ली

दिवाली के दिन बेटे, बेटी के साथ मिलकर पत्नी ने पति की जान ली

बिहार में समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद में एक व्यक्ति को घरवालों ने ही पीट-पीटकर मार डाला। बताया जाता है कि घरेलू विवाद में एक महिला ने बेटे और बेटी की मदद से अपने पति की पीट-पीट कर हत्या कर दी।

Representative Image- India TV Hindi
Representative Image

समस्तीपुर: बिहार में समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद में एक व्यक्ति को घरवालों ने ही पीट-पीटकर मार डाला। बताया जाता है कि घरेलू विवाद में एक महिला ने बेटे और बेटी की मदद से अपने पति की पीट-पीट कर हत्या कर दी। इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस के मुताबिक, एकद्वारी गांव निवासी अशोक पासवान के घर में अक्सर लड़ाई-झगड़े होते रहते थे। दिवाली के दिन रविवार को भी किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गई जिसने धीरे-धीरे हिंसक रूप अख्तियार कर लिया। वारिसनगर के थाना प्रभारी रवि कुमार ने सोमवार को बताया कि उषा देवी ने अपने बेटे और बेटी के साथ मिलकर अपने पति अशोक पासवान की जमकर पिटाई की। इसी दौरान किसी ने लोहे के एक रॉड से अशोक के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

इस घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और मृतक की पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। बाद में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उसे ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया। उन्होंने बताया कि मृतक की भाभी उर्मिला देवी के बयान पर वारिसनगर थाना में हत्या की एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जिसमें अशोक की पत्नी उषा देवी, बेटे विजय पासवान और बेटी सरिता कुमारी को नामजद आरोपी बनाया गया है। उन्होंने बतया कि इस मामले में सरिता और उषा देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Latest India News