लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में मल्हार रोड पर स्थित बसंत रिसॉर्ट में शादी समारोह में अपने रिश्तेदारों सहित पहुंचकर कथित रूप से पहली पत्नी ने दूल्हा, दुल्हन और उसके अन्य रिश्तेदारों की जमकर पिटाई कर दी। लुधियाना के एक रिसॉर्ट में जैसे ही विशाल और ऋतु नामक दूल्हा-दुल्हन पहुंचे, उसी समय राखी नामक पहली पत्नी ने धावा बोल दिया और सजे-धजे दूल्हा-दुल्हन पर टूट पड़ी।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
खबरों के मुताबिक, मूल रूप से संगरूर के मलेरकोटला की रहने वाली विशाल की पहली पत्नी राखी ने दावा किया कि विशाल की शादी उससे 14 साल पहले हुई थी और उनका एक बेटा भी है, पर वह दोनों पिछले तीन साल से अलग रह हैं। राखी ने बताया कि वह अपनी मां के घर रह रही है और विशाल हर 2 महीने में उसको मिलने वहां जाता भी रहता था। राखी ने बताया कि विशाल उससे दूसरी शादी करने के लिए तलाक की मांग भी करता था लेकिन राखी ने उसको तलाक नहीं दिया।
राखी ने बताई अपनी कहानी
राखी ने कहा, ‘मेरी शादी मेरे पति विशाल के साथ 14 साल पहले हुई थी और शादी के बाद हमारा एक बsटा भी है। मैं पिछले करीब 3 साल से अपने परिवार के पास मायके में रह रही हूं। मेरा पति विशाल अक्सर बात करते हुए तलाक मांग रहा था लेकिन मैंने तलाक देने से इनकार कर दिया। उसने चोरी-छिपे दूसरी शादी करने की कोशिश की मगर जैसे ही मुझे पता चला मैं भी यहां पहुंच गई।’
मौके पर जुटी भारी भीड़, पुलिस ने किया काबू
देखते ही देखते वहां लोगों का हज़ूम इक्कठा हो गया और पुलिस भी मौके पर पहुँच गई. बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थिति को काबू किया और दुल्हे राजा को अपने साथ ले गई. पुलिस अब कानूनी सलाह लेने के बाद जरूरी कार्रवाई करने की बात कर रही है। जांच अधिकारी गुरमीत सिंह ने बताया, ‘महिला राखी ने हमें शिकायत दी है। हम मामले की तफ्तीश कर रहे हैं और कानून मुताबिक जो भी कार्रवाई जरूरी होगी हम उसी के अनुसार मामला दर्ज करेंगे।’
दुल्हे का दावा, ’यह मेरी पहली शादी है’
हालांकि इस मौके पर दुल्हे विशाल का कहना था कि यह उसकी पहली शादी है और इससे पहले उसकी शादी हुई ही नहीं थी। हालांकि दुल्हन के परिजनों का कहना था कि उन्हें विशाल की पहली पत्नी के होने के बारे में केवल इतना ही पता है कि विशाल का अपनी पत्नी के साथ पंचायती फैसले में तलाक हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर उसके बाद भी कोई वाद-विवाद है तो भी पीड़ित महिला राखी और उसके अन्य रिश्तेदारों को दुल्हन और उसके परिजनों के साथ हाथापाई या फिर मारपीट करने का कोई अधिकार नहीं है।
Latest India News