A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. UP, बिहार समेत देश के कई राज्यों में बढ़ी ठंड

UP, बिहार समेत देश के कई राज्यों में बढ़ी ठंड

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में मंगलवार की सुबह ठंड का असर रहा। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में मौसम के शुष्क रहने के साथ रात में ठंड का जोर बढ़ने की संभावना जताई है।

winters arrive as temperature drops in uttar pradesh bihar...- India TV Hindi
winters arrive as temperature drops in uttar pradesh bihar new delhi

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में मंगलवार की सुबह ठंड का असर रहा। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में मौसम के शुष्क रहने के साथ रात में ठंड का जोर बढ़ने की संभावना जताई है। राज्य में मंगलवार की सुबह चल रही हवाओं ने मौसम को ठंडक भरा बना दिया। इन दिनों राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है, कई हिस्सों में जहां दिन में धूप की तल्खी बढ़ जाती है, वहीं रात में ठंड अपना असर दिखाती है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रहेगा, दिन में जहां धूप अपना असर दिखाएगी, वहीं रात में ठंड होगी। राज्य में चल रही हवाएं मौसम में ठंडक घोल रही हैं।

उप्र में तापमान में गिरावट

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में सुबह से मौसम पूरी तरह से साफ है और धूप खिली हुई है। न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह ठंड बढ़ने का अनुमान जताया है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा और धूप निकलेगी। सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी।

बिहार में मौसम साफ, पारा लुढ़का

बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मंगलवार सुबह आसमान साफ है। न्यूनतम तापमान में लगातर गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राजधानी पटना सहित राज्य भर में मौसम साफ रहने और तापमान में गिरावट की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राजधानी पटना में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस और गया का 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

दिल्ली में सुबह मौसम साफ

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह मौसम साफ रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया, "आज दिनभर सुबह मौसम साफ रहेगा।" दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 63 प्रतिशत दर्ज की गई।

Latest India News