A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर महिला ने लगाई फांसी

दिल्ली: कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर महिला ने लगाई फांसी

दिल्ली के कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर एक महिला ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने बताया कि घटना की खबर सुबह 8:30 बजे मिली।

Representational Image | PTI- India TV Hindi
Representational Image | PTI

नई दिल्ली: दिल्ली के कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर एक महिला ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने बताया कि घटना की खबर सुबह 8:30 बजे मिली।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर सफाई विभाग के एक कर्मचारी ने अधिकारियों को प्लेटफॉर्म नंबर 2 के आखिरी छोर पर पानी की आपूर्ति करने वाली एक पाइप के पास एक महिला के फांसी लगाए जाने की सूचना दी। उन्होंने बताया कि 28 वर्ष की उम्र के आसपास की अज्ञात महिला ने अपने दुपट्टे से कथित तौर पर फांसी लगाई थी।

मेट्रो और CISF के अधिकारी सूचना मिलने के बाद तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और इस बात की जांच की जा रही है कि महिला ने कब और कैसे आत्महत्या की। उन्होंने बताया कि पुलिस मेट्रो स्टेशन की CCTV फुटेज की जांच कर रही है।

Latest India News