A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नमक की अफवाह की भगदड़ में महिला मैनहोल में गिरी, मौत

नमक की अफवाह की भगदड़ में महिला मैनहोल में गिरी, मौत

नमक मंहगा होने की अफवाह पर मची अफरा-तफरी में नमक लेने के लिए घर से निकली एक महिला भगदड़ की शिकार हो कर मैनहोल में गिर पड़ीं जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Representative Image | Pixabay- India TV Hindi
Representative Image | Pixabay

कानपुर: नमक मंहगा होने की अफवाह पर मची अफरा-तफरी में नमक लेने के लिए घर से निकली एक महिला भगदड़ की शिकार हो कर मैनहोल में गिर पड़ीं जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शुक्रवार की रात कानपुर शहर में नमक मंहगा होने की अफवाह के चलते रात 12 बजे तक शहर के विभिन्न बाजारों में अफरातफरी रही।

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नमक के महंगा होने की अफवाह फैलने पर बाकरगंज बाजार में रात करीब साढ़े ग्यारह बजे नमक लेने के लिए रामनरेश की पत्नी सविता (52 साल) नमक लेने निकलीं। इस बीच मार्केट में भगदड़ मच गई। भगदड़ का शिकार होकर सविता एक मैनहोल में गिर पड़ीं। आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से बुरी तरह से घायल सविता को निकाला और उसे हैलट अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी आधी रात के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि प्रशासन ने अफवाह खिलाफ कार्रवाई की और मुस्लिम बस्तियों में मस्जिदों से एनाउंस भी कराया कि नमक की कोई किल्लत नहीं है। 

प्रशासन की इन कोशिशों के बाद लोग शांत हुए। कई जगह भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्का बल भी प्रयोग करना पड़ा। इस बीच कानपुर के डीएम कौशल राज शर्मा ने बताया कि आज शहर में स्थिति सामान्य है और अधिकारियों को बाजार में गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन स्थिति की लगातार निगरानी कर रहा है और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Latest India News