A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. झगड़े के बाद महिला ने पड़ोसी की बच्ची को 15वीं मंजिल से नीचे फेंका

झगड़े के बाद महिला ने पड़ोसी की बच्ची को 15वीं मंजिल से नीचे फेंका

महिला का पड़ोसी के साथ झगड़ा हुआ, जिसके बाद उसने उसकी 5 साल की बेटी को इमारत से नीचे फेंक दिया।

woman throws 5 year old from 15th floor in mumbai- India TV Hindi
woman throws 5 year old from 15th floor in mumbai

मुंबई: मुंबई में एक स्तब्ध कर देने वाली घटना में एक महिला ने यहां कथित तौर पर 5 साल की एक बच्ची को 15वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया। महिला का पड़ोसी के साथ झगड़ा हुआ, जिसके बाद उसने उसकी पांच साल की बेटी को इमारत से नीचे फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि बच्ची की मौत मौके पर हो गई।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित की मां ट्रैफिक कांस्टेबल है और वह बिल्डिंग के 15वें मंजिल पर रहती है। महिला का झगड़ा एक पड़ोसी से हो गया। झगड़े के कुछ समय बाद पड़ोस में रहनेवाली महिला आई और कांस्टेबल की बच्ची को बिल्डिंग से नीचे फेंक दिया।

बच्ची को केईएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।

Latest India News