हैदराबाद: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बोंडी बीच पर हुए टेरर अटैक ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया था, लेकिन अब इस मामले से जुड़ी एक अहम कड़ी सामने आई है। तेलंगाना के डीजीपी बी. शिवधर रेड्डी ने बताया कि सिडनी अटैक का हमलावर साजिद अकरम का जन्म हैदराबाद में हुआ था। वह बीते 27 साल यानी 1998 से तेलंगाना के हैदराबाद में नहीं रह रहा है। वह अपनी आगे की पढ़ाई के लिए 1998 में ऑस्ट्रेलिया चला गया था। तब से वह वहीं रह रहा है। साजिद अकरम 27 साल में 6 बार हैदराबाद लौटकर आया। वह 2000, 2004, 2009, 2012, 2016 और फिर 2022 में हैदराबाद आया था। इन यात्राओं के दौरान, वह 2 से 3 बार फैमिली की प्रॉपर्टी के मामलों के सिलसिले में यहां आया था। एक बार वह अपने पिता के निधन के एक महीने बाद भी आया था। जानें साजिद अकरम पर क्या बड़े खुलासे हुए।
साजिद अकरम के बारे में खुलासा कैसे हुआ?
तेलंगाना के डीजीपी ने आगे कहा कि हमारे संपर्क में फिलहाल कोई भी ऑस्ट्रेलियाई एजेंसी या वहां की पुलिस नहीं है। हमारी जांच के दौरान जो भी जानकारी मिली है, वह केंद्रीय एजेंसियों की बदौलत है। हमें केंद्रीय एजेंसी ने ही बताया कि यह व्यक्ति हैदराबाद का है। उस जानकारी के बेस पर हमने अपनी जांच की।
जांच में हमले के आरोपी पर लगे 59 आरोप
जान लें कि सिडनी के बोंडी बीच में गोलीबारी की घटना की जांच की बात करें तो संदिग्ध बंदूकधारी पर मर्डर के 15 आरोप समेत कुल 59 आरोप लगाए गए हैं। ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों के मुताबिक, रविवार को हनुक्का फेस्टिवल पिता और पुत्र ने लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी। इस हमले में एक बच्चे समेत 15 लोग मारे गए थे। इस मामले में 24 साल के आरोपी पर आरोप तय किए गए जबकि उसका हमलावर पिता पुलिस की कार्रवाई में मारा गया।
इस्लामिक स्टेट से प्रेरित था टेरर अटैक
ऑस्ट्रेलिया की फेडरल पुलिस कमिश्नर क्रिसी बैरेट ने बताया कि सिडनी के बोंडी बीच पर हनुक्का फेस्टिवल में सरेआम गोलीबारी ‘इस्लामिक स्टेट से प्रेरित एक टेरर अटैक’ था। इस हमले में 15 लोगों की जान चली गई। संदिग्ध पर गोलीबारी में मारे गए हर की हत्या का एक-एक आरोप लगाया गया है। इसके अलावा, आतंकवादी घटना को अंजाम देने का एक आरोप भी लगाया गया है।
1971 की तोपों वाली जंग और आज के हाई‑टेक वॉरफेयर में कितना है अंतर? विजय दिवस पर पढ़ें BSF के पूर्व DIG से खास बातचीत
बांग्लादेशी नेताओं की नॉर्थ ईस्ट छीनने की धमकी ‘शेख चिल्ली के सपनों’ जैसी या खतरनाक साजिश? पढ़िए विदेश मामलों के एक्सपर्ट रोबिंदर सचदेव से बातचीत
Latest India News