घर के सामने मल-मूत्र कर रहा था कुत्ता, महिला ने टोका तो इतना मारा कि देखकर दया आ जाए, देखें Video
एक महिला को कुत्ते के मालिक को घर के सामने मल-मूत्र करने पर टोकना भारी पड़ गया। महिला को कुत्ते के मालिक ने इतना पीटा कि उसे हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
हैदराबाद के मदन्नपेट इलाके में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को 'उनके घर के सामने कुत्ता पेशाब कर रहा है करके सवाल करने पर' पुलिस कांस्टेबल के परिवार ने बेरहमी से महिला को पीट दिया। हमलावरों ने महिला को मुक्कों से मारा और लाठियों से पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह घटना न केवल कानून की रक्षा करने वाले एक पुलिसकर्मी की कथित संलिप्तता के कारण चौंकाने वाली है, बल्कि बुजुर्गों के प्रति बढ़ती असंवेदनशीलता को भी उजागर करती है।
क्या है पूरा मामला?
घटना मादन्नापेट के एक आवासीय इलाके में मंगलवार शाम को हुई। पीड़िता, जिनका नाम गोपम्मा बताया जा रहा है, अपने घर के बाहर बैठी हुई थीं। तभी पड़ोसी कांस्टेबल अपना पालतू कुत्ता उनके घर के सामने लाया और उसे मल-मूत्र करने दिया। इससे नाराज होकर गोपम्मा ने कांस्टेबल से नाराजगी जताई और साफ-सफाई बनाए रखने की सलाह दी। इससे भड़के कांस्टेबल ने तुरंत अपनी पत्नी और बहन को बुला लिया। तीनों ने मिलकर बुजुर्ग महिला पर हमला बोल दिया। चश्मदीदों के अनुसार, कांस्टेबल की पत्नी ने गोपम्मा को बालों से पकड़ लिया, जबकि बहन ने लाठी से मारा। कांस्टेबल खुद भी मुक्कों से हमला करते नजर आया।
महिला की हालत गंभीर
हमले से गोपम्मा के सिर, हाथ और पैरों पर गहरी चोटें आईं। वो जमीन पर गिर पड़ीं और खून बहने लगा। पड़ोसियों ने किसी तरह उन्हें बचाया और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी हालत गंभीर है और कई टांके लगाए गए हैं।
पुलिस ने अब तक क्या कार्रवाई की?
पीड़िता के बेटे ने मादन्नापेट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। मादन्नापेट थाने के इंस्पेक्टर पी. अंजनेयुलु ने बताया, "हमें शिकायत मिली है और हमने आईपीसी की धारा 323 (मारपीट), 354 (महिला पर अप्राकृतिक कृत्य) और 506 (धमकी) के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी कांस्टेबल और उसके परिवार के सदस्यों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हमारी प्राथमिकता पीड़िता को न्याय दिलाना है। पुलिसकर्मी होने के नाते कांस्टेबल को कानून का पालन करना चाहिए, न कि तोड़ना। डिपार्टमेंट की तर्ज पर भी जांच शुरू हो गई है।"
ये भी पढ़ें- भारत के किस प्रदेश में महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा अपराध? NCRB के डेटा में हुआ खुलासा
बिस्कुट के पैकेट के साथ मुफ्त मिल रहा पाकिस्तानी झंडे वाला गुब्बारा, दो राज्यों में मच गया हड़कंप
