A
Hindi News जम्मू और कश्मीर LoC के पास मिले संदिग्ध गुब्बारे, चिपके थे अमेरिका और पाकिस्तान के नोट, जांच में जुटी पुलिस

LoC के पास मिले संदिग्ध गुब्बारे, चिपके थे अमेरिका और पाकिस्तान के नोट, जांच में जुटी पुलिस

अमेरिका और पाकिस्तान के नोट गुब्बारे के साथ मिले हैं। हालांकि, ये नोट नकली हो सकते हैं। जम्मू कश्मीर पुलिस की तरफ से इनकी जांच की जा रही है।

Baloons- India TV Hindi Image Source : REPORTER INPUT एलओसी पर मिले गुब्बारे और नोट

जम्मू कश्मीर के अखनूर सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास दो गुब्बारे मिले हैं। इन गुब्बारों के साथ अमेरिका और पाकिस्तान की करेंसी चिपकी हुई हैं। यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि करेंसी नकली है या नहीं। जम्मू और कश्मीर पुलिस की टीम गुब्बारों और उसके साथ मिले नोटों की जांच कर रही है। एक दिन पहले ही किश्तवाड़ में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया था। इसके बाद संदिग्ध गुब्बारों के मिलने से सुरक्षाबल सतर्क हो गए हैं। शुरुआती जानकारी से ऐसा लगता है कि गुब्बारे पाकिस्तान की तरफ से भेजे गए हैं, लेकिन यह साफ नहीं हैं कि इन गुब्बारों को भेजने का उद्देश्य क्या था।

ये गुब्बारे गुनारा गांव क्षेत्र के खोर पुलिस स्टेशन के सीमा क्षेत्र में मिले, जो अंतरराष्ट्रीय सीमा के काफी करीब है। इनके साथ 5,000 रुपये का एक पाकिस्तानी नोट, एक अमेरिकी डॉलर का नोट, एक पाकिस्तानी मोबाइल नंबर और एक QR कोड या स्कैनर जैसी प्रिंटेड इमेज भी मिली है। 

बॉर्डर पर पहले भी मिले हैं गुब्बारे

गुब्बारे हवाई जहाज के आकार के थे। इनका रंग सफेद और लाल था और इन पर पाकिस्तान से जुड़े मार्किंग्स थे। अधिकारियों के अनुसार ये पाकिस्तान की तरफ से उड़ाकर भेजे गए लगते हैं, क्योंकि बॉर्डर के पास ऐसे गुब्बारे पहले भी मिलते रहे हैं, लेकिन इस बार विदेशी मुद्रा का मिलना नया और संदिग्ध है। सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं। इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसे बैलून टेरर जैसा नया तरीका भी कहा जा रहा है, हालांकि अभी इसका उद्देश्य स्पष्ट नहीं हुआ है। यह घटना जैश-ए-मोहम्मद कमांडर सैफुल्लाह के एनकाउंटर के बाद आई है, जिससे सुरक्षा बल और अलर्ट हैं।

यह भी पढ़ें-

सेना के स्निफर डॉग टायसन की कहानी, जैश ए मोहम्मद के 3 आतंकियों का सफाया कराया, पैर में गोली खाई पर नहीं छोड़ा सैनिकों का साथ

15 फरवरी को पोस्टर लगे, 22 फरवरी को आतंकी ढेर; जैश-ए-मोहम्मद के सबसे खतरनाक ग्रुप का सफाया