A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. ग्रेजुएट के लिए नौकरी पाने का शानदार मौका, यहां करें अप्लाई

ग्रेजुएट के लिए नौकरी पाने का शानदार मौका, यहां करें अप्लाई

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नौकरी का शानदार मौका सामने आया है दरअसल हैवी इंजीनियरिंग निगम लिमिटेड ने स्नातक ट्रेनी और तकनीशियन (डिप्लोमा) ट्रेनी के पदों पर नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी की है।

<p>latest jobs 2020</p>- India TV Hindi
latest jobs 2020

JOBS 2020: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नौकरी का शानदार मौका सामने आया है दरअसल हैवी इंजीनियरिंग निगम लिमिटेड ने स्नातक ट्रेनी और तकनीशियन (डिप्लोमा) ट्रेनी के पदों पर नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी की है। जो उम्मीदवार इस नौकरी के लिए इच्छुक व योग्य हैं, वे HECL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 31 मार्च, 2020 तक आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन माध्यम से पूरा करें।

पदों का विवरण :
पदों का नाम :                     पदों की संख्या :                   
स्नातक ट्रेनी                             116
तकनीशियन (डिप्लोमा) ट्रेनी         53

क्या हो योग्यता?
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा और ग्रेजुएट्स होना जरूरी है। इन पदों पर नियुक्ति के लिए उम्मीदवार को कोई लिखित परीक्षा या एग्जाम नहीं देना होगा बल्कि मैरिट लिस्ट के आधार पर चयन किया जाएगा

ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या आगे दी गई अधिसूचना डाउनलोड करें। फिर दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। सभी जानकारी प्राप्त करने के बाद आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। जान लें किसी प्रकार की त्रुटि हो जाने पर आवेदन पत्र मान्य नहीं होगा।

Latest Education News