A
Hindi News Gallery Khabartube Shocking: लूट का ऐसा अंदाज़ देख...

Shocking: लूट का ऐसा अंदाज़ देख आप रह जाएंगे हैरान

अमृतसर में एक महिला कार पर कहीं से आ रही थी। उसे ये एहसास नहीं था कि दो बाइक सवार उसका पीछा कर रहे हैं। जैसे ही महिला कार को पार्क करने के लिए

IndiaTV Hindi Desk Jan 06, 2016 07:55 pm IST

अमृतसर में एक महिला कार पर कहीं से आ रही थी। उसे ये एहसास नहीं था कि दो बाइक सवार उसका पीछा कर रहे हैं। जैसे ही महिला कार को पार्क करने के लिए रुकी, दो बाइक सवारों में से पीछे बैठा युवक तेज़ी से हाथ में एक पत्थर लिए कार की तरफ लपका और कार के शीशे पर पूरी ताकत से दे मारा। पत्थर शीशे रे टुकड़े-टुकड़े करते हुए महिला के शरीर पर ज़ोर से जा टकराया, जिससे महिला सकपका गई। वह बदमाश बिना किसी डर से ड्राइवर सीट के साथ वाली सीट पर रखा महिला का बैग लेकर बाइक की तरफ भाग गया। उसका साथी तब तक बाइक को वापस मोड़ चुका था और उसके आने का इंतज़ार कर रहा था। दोनों युवक बाइक पर सवार होकर वहां से भाग गए। यह सब इतनी तेज़ी से हुआ कि उस महिला को इतना भी वक्त नहीं मिला कि वह चीख भी पाती। अमृतसर की यह वारदात इस बात की गवाह है कि अपराधियों का दुस्साहस कितना कितना बढ़ गया है।