A
Hindi News Gallery Khabartube क्या आप बलात्कार पीड़िता से शादी...

क्या आप बलात्कार पीड़िता से शादी करेंगे?

क्या आप बलात्कार पीड़िता से शादी करेंगे?

India TV News Desk Aug 03, 2015 02:57 pm IST

नई दिल्ली: हमारे समाज में बलात्कार होना जितना भयावह है उससे ही कहीं ज्यादा बलात्कार के बाद सामाजिक नजरिए से दो चार होना होता है। अधिकांश लोग अपने सामने बैठी लड़की को पटाना चाहते हैं और अगर लड़की पसंद आ जाए तो वो उसे छेड़ने से भी गुरेंज नहीं करते। भले ही आप कितने भले मानुष हों, लेकिन जब कोई आपसे पूछता है कि क्या आप एक बलात्कार पीड़िता से शादी करेंगे तो आपकी इंसानियत डोल जाती है।

WTF INDIA बैनर तले यूट्यूब पर साझा किए गए एक वीडियो में जब एक लड़की लड़कों और पुरुषों से सवाल करती है कि क्या वो और उनका बेटा एक बलात्कार पीड़िता से शादी करेगा तो वो तपाक से न कह देते हैं....मगर ऐसा नहीं है पूरी दुनिया में इस तरह के बेदर्द और जालिम लोग ही हैं। इस वीडियों में दिखाए गए कुछ लोग ऐसे भी थे जिनके जवाब सुनकर आप चौंक जाएंगे। अगर आप वाकई में इंसान हैं तो यह वीडियो जरूर देखें क्योंकि यह वीडियो आपकी सोच बदल कर रख देगा।