बच्चों ने लड़कियों को थप्पड़ मारने से इनकार किया, जानिए क्यों?
बच्चों ने लड़कियों को थप्पड़ मारने से इनकार किया, जानिए क्यों?
India TV News Desk
Sep 23, 2015 09:46 pm IST
नई दिल्ली: दुनिया के किसी मुल्क में हिंसा भले कोई भी हद पार कर क्यों न कर ले। लेकिन बच्चो की दुनिया अभी भी वाकई मासूम है। Fanpage.it की ओर से यू-ट्यूब की ओर से साझा किए गए इस वीडियो को देखकर तो वाकई यही लगता है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि अलग अलग भाषाओं को जानने वाले बच्चों से जब एक व्यक्ति किसी बच्ची को थप्पड़ मारने के लिए कहता है तो सभी मना कर देते हैं। निश्चित तौर पर हर बच्चे के कारण दूसरे से ज्यादा मासूम होते हैं। कोई कहता है कि मै मर्द हूं मै थप्पड़ नहीं मार सकता, कोई कहता क्योंकि वह लड़की है इसलिए मैं इस पर हाथ नहीं उठा सकता हूं। इस मार्मिक वीडियो को देखकर निश्चित तौर पर आपका दिल पसीज जाएगा और आपको भरोसा होगा इस दुनिया में तमाम खूबसूरत बातें अभी भी जिंदा हैं।
