A
Hindi News Gallery Khabartube VIDEO: मौत से आंख मिचौली, हवा...

VIDEO: मौत से आंख मिचौली, हवा में चलाई साइकिल

ग्रैन: राजधानी दिल्ली में सम-विषम फॉर्मूले के लागू होने की घोषणा के बाद से कई लोग सोच रहे होंगे कि काश वह अपनी कार सड़क पर न सही हवा में चला सकते। भले ही सुनने

India TV News Desk Dec 30, 2015 10:24 pm IST

ग्रैन: राजधानी दिल्ली में सम-विषम फॉर्मूले के लागू होने की घोषणा के बाद से कई लोग सोच रहे होंगे कि काश वह अपनी कार सड़क पर न सही हवा में चला सकते। भले ही सुनने में यह बात महज़ कल्पना मात्र लगे लेकिन स्कॉटलैंड के एक शख्स ऐसे हैं जो अपनी साइकल सड़क पर नहीं, उसके थोड़ा ऊपर ही चला रहे हैं। 

डैनी मैकआस्किल नाम के इस युवक ने स्पेन के ग्रैन कानारिया द्वीप समूह को अपनी साइकिल से नापा, लेकिन बात यहीं खत्म नहीं होती। उन्होंने यह काम इस द्वीप की सड़कों पर नहीं बल्कि यहां बने घरों की छतों पर चलाई और जब इतने से पेट नहीं भरा तो छतों की बाउंडरी पर भी चलाई। दिलचस्प बात यह है कि डैनी के इस नायाब काम के लिए द्वीप के लोगों ने अपने घर की छतों को खोल दिया था जिसके बारे में उन्होंने अपने वीडियो में ज़िक्र भी किया है।

क्या है वीडियो में: Danny MacAskill - "Way Back Home" नाम से यह वीडियो यूट्यूब पर साझा किया गया है।