VIDEO: तो साल 2019 तक खेलेंगे कैप्टन कूल धोनी
वेस्ट-इंडीज टीम के खिलाफ सेमीफाइनल मैच मे हारने के बाद टीम इंडिया के कप्तान एम एस धोनी के संन्यास की खबरें तेज हो गई हैं।
India TV Sports Desk
Jul 07, 2016 10:03 am IST
नई दिल्ली: वेस्ट-इंडीज टीम के खिलाफ सेमीफाइनल मैच मे हारने के बाद टीम इंडिया के कप्तान एम एस धोनी के संन्यास की खबरें तेज हो गई हैं। भारतीय मीडिया हो या फिर विदेशी मीडिया हर कोई अपने अपने तरह से आंकलन कर यह साबित करने पर तुला हुआ है कि धोनी कब संन्यास लेंगे। जब एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान धोनी से एक विदेशी पत्रकार ने संन्यास के बारे में सवाल पूछा तो धोनी ने जो किया उसे आपको देखना और सुनना चाहिए। यह वीडियो इंडियन क्रिकेट टीम के फेसबुक पेज पर साझा किया गया है।
क्या है वीडियो में: CRICKET DRAMA नाम से यह वीडियो यूट्यूब पर साझा किया गया है।
