A
Hindi News Gallery Khabartube VIDEO: हरियाणवी छोरे ने जूं मनाया...

VIDEO: हरियाणवी छोरे ने जूं मनाया वलेंटाइन डे

नयी दिल्ली: रविवार को आख़िरकार लोगों ने सारी दुनियां में वेलेंटाइन डे धूमधाम से मना ही लिया। ये साल का एक ऐसा दिन होता है जिसका हर युवा-युवतियों को बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

India TV News Desk Feb 15, 2016 04:05 pm IST

नयी दिल्ली: रविवार को आख़िरकार लोगों ने सारी दुनियां में वेलेंटाइन डे धूमधाम से मना ही लिया। ये  साल का एक ऐसा दिन होता है जिसका हर युवा-युवतियों को बेसब्री से इंतज़ार रहता है। प्रेमिका जहां प्रेमी से स्पेशल ट्रीट और गिफ़्ट की आस लगाकर बैठती है वहीं सिंगल युवा अपनी चेहेती को कैसे प्रोपोज़ करें इस उधेड़बुन में लगे रहते हैं।

बावजूद इसके की प्रेम की कोई भाषा, कोई मज़हब, कोई दीन नहीं होता, लोग अपनी-अपनी संस्कृति के हिसाब से वेलेंटाइन डे मनाते हैं। कुछ धूमधड़ाका करते हैं तो कुछ ख़ामोशी में मनाते हैं. लेकिन कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जिनके दिल में प्यार तो बेतहाशा होता है लेकिन वे उसे व्यक्त नहीं कर पाते। अब उनकी परवरिश ही ऐसे परिवेश में हुई है तो वे क्या करें।

हम यहां आपको एक ऐसा वीडियो दिखा रहे हैं जिसमें एक लड़की को अपने हरियाणवी प्रेमी के मुंह से आई लव कहलाने में पापड़ बेलने पड़े। लीजिये और देखिए इस वीडियो को।