ऑफिस में लड़के-लड़की में आ जाएं ये बदलाव, तो समझो वैलेंटाइन बाबा हो गए मेहरबान
कभी-न-कभी आपने ऑफिस में अपने किसी कुलीग को यह खुसर-पुसर करते ज़रूर सुना होगा कि फलां लड़के को फलां लड़की से प्यार हो गया है। मगर क्या एक ही ऑफिस में काम करने वाले
IndiaTV Hindi Desk
Feb 13, 2016 06:35 pm IST
कभी-न-कभी आपने ऑफिस में अपने किसी कुलीग को यह खुसर-पुसर करते ज़रूर सुना होगा कि फलां लड़के को फलां लड़की से प्यार हो गया है। मगर क्या एक ही ऑफिस में काम करने वाले लड़के और लड़की में सचमुच प्यार हो जाता है? जी हां, प्यार तो ज़रूर हो जाता होगा, लेकिन सबके सामने मानता कोई नहीं है। फिर सवाल यह भी है कि दो लव-बर्ड्स अपने मीठे-मीठे प्यार के शुरुआती रंगीन दिनों में यह इकरार आपके सामने करें ही क्यों कि उन्हें इलू-इलू हो गया है। मग़र आप तो जाने बिना मानेंगे नहीं! तो जनाब Funky Flunky के इस वीडियो में बताया गया है कि ऑफिस में अचानक लड़के-लड़की में ये बदलाव आ जाएं, तो समझो उन दोनों पर वैलेंटाइन बाबा हो गए हैं मेहरबान!
इसे भी देखें: Show Off: भिखारी को देख मैडम का अजीब reaction, फिर जो हुआ वो गजब था
