VIDEO: एक गोलकीपर के सामने चित हुए लियोनेल मेसी
अर्जेंटीना के मशहूर फॉरवर्ड खिलाड़ी लियोनेल मेसी यूं तो अपनी बेहतर खेल क्षमता के लिए जाने जाते हैं, लेकिन कभी कभी सेर को सवासेर मिल ही जाते हैं।
India TV News Desk
Feb 03, 2016 03:38 pm IST
नई दिल्ली: अर्जेंटीना के मशहूर फॉरवर्ड खिलाड़ी लियोनेल मेसी यूं तो अपनी बेहतर खेल क्षमता के लिए जाने जाते हैं, लेकिन कभी कभी सेर को सवासेर मिल ही जाते हैं। मेसी जब मैदान पर होते हैं और फुटबॉल उनके कदमों में थिरक रही होती है तो गोल होना लगभग तय मान लिया जाता है। बात जब पेनॉल्टी शूट ऑउट की हो तो यह बात और भी पुख्ता हो जाती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाएंगे जिसमें एक गोलकीपर के सामने मेसी बेदम नजर आ रहे हैं। जरा आप भी देखिए।
क्या है वीडियो में: AstelthRW नाम से यह वीडियो यूट्यूब पर साझा किया गया है आप इसे एक बार जरूर देखें।
