Video: मुंबई: सेल्फी के चक्कर में एक लड़की की जान गई
मुंबई के घाटकोपर की रहने वाली तरन्नुम की समुद्र में डूबने से मौत हो गई लेकिन उसकी दोस्त नाज़िया को बचा लिया गया। तरन्नुम आज बहुत खुश थी। उसने अपनी मां से कहा था
IndiaTV Hindi Desk
Jan 09, 2016 11:48 pm IST
मुंबई के घाटकोपर की रहने वाली तरन्नुम की समुद्र में डूबने से मौत हो गई लेकिन उसकी दोस्त नाज़िया को बचा लिया गया। तरन्नुम आज बहुत खुश थी। उसने अपनी मां से कहा था कि वह अपने दोस्तों के साथ खूब मस्ती करेगी। कॉलेज में पढ़ने वाली यह लड़की दोस्तों के साथ समुद्र किनारे सेल्फी ले रही थी, लेकिन अचानक बैलेंस बिगड़ जाने की वजह से यह लड़की अपनी एक दोस्त के साथ समुंदर में गिर गई। रमेश नाम का एक शख्स लड़कियों को बचाने के लिए समुंदर में कूद गया। उसने नाज़िया को तो बचा लिया, लेकिन दूसरे को नहीं बचा सका और खुद भी समुद्र में डूब गया।
