A
Hindi News Gallery Khabartube VIDEO: 4 आदमखोर शेरों के बीच...

VIDEO: 4 आदमखोर शेरों के बीच रहती है एक लड़की, इससे डरते हैं शेर

कहते हैं कि शेर आदमखोर होता है, लेकिन जब आदम अपने पर आ जाए तो यह आदमखोर को भी अपना गुलाम बना लेता है। वैसे तो हम सभी को जंगली जानवरों से डरते हैं खासकर के लड़कियों को इस तरह का भय ज्यादा रहता है।

India TV News Desk Mar 04, 2016 04:46 pm IST

नई दिल्ली: कहते हैं कि शेर आदमखोर होता है, लेकिन जब आदम अपने पर आ जाए तो यह आदमखोर को भी अपना गुलाम बना लेता है। वैसे तो हम सभी को जंगली जानवरों से डरते हैं खासकर के लड़कियों को इस तरह का भय ज्यादा रहता है। लेकिन अगर कोई आपसे कहे कि साउथ अफ्रीका में एक ऐसी लड़की है जो एक नहीं चार-चार आदमखोर शेरों के साथ रहती है और उन्हें अपने बच्चों के जैसा प्यार करती है तो आपको यकीनन हैरानी होगी। आपको बता दें कि ये शेर भी कभी इस लड़की पर हमला नहीं करते बल्कि वो इसके साथ सहज होकर रहते हैं। दरअसल साउथ अफ्रीका में रहने वाली एक लड़की ने एक निजी वन्य जीव पार्क को विकसित किया है जिसमें चार शेर रहते हैं। ये शेर यहां तब से हैं जब वे शावक थे। ये चारों शेर इस लड़की के साथ खेलते हैं और इन शेरों की सेहत की देखभाल के लिए एक डॉक्टर भी हर पल तैनात रहती है।  

क्या है वीडियो में: Animal Planet नाम से यह वीडियो यूट्यूब पर साझा किया गया है आप इसे एक बार जरूर देखें।