मां और बेटे दोनों के नहीं है हांथ फिर भी जीते हैं शान से
कहते है कि जब ऊपर वाला आपसे कुछ छीनता है तो कुछ ऐसा हौसला दे देता है कि देखने वाले लोग आपको देखकर दंग रह जाएं।
India TV News Desk
Dec 23, 2015 06:20 pm IST
नई दिल्ली: कहते है कि जब ऊपर वाला आपसे कुछ छीनता है तो कुछ ऐसा हौसला दे देता है कि देखने वाले लोग आपको देखकर दंग रह जाएं। ऐसे लोगों की जिजीविषा को देख सलाम करने को जी कर उठता है। आज हम आपको अपने खबरट्यूब सेक्शन के जरिए एक ऐसा वीडियो दिखाएंगे जिसमें एक मां और बेटे का जोड़ा है जिसके बचपन से ही दोनों हाथ नहीं थे। लेकिन फिर भी इन दोनों ने जिंदगी के किसी पल में खुद को हारने नहीं दिया। यह मां न सिर्फ अपने बच्चे के लिए प्रेरणादायी है बल्कि वो अपने जैसे अन्य लोगों के अंदर हौसला और जीने की तमन्ना भरने की इच्छा रखती है। इन दोनों का यह प्रेरणादायी वीडियो देख आप यही कह सकते हैं। ये हौसला कैसे रुके, ये आरजू कैसे झुके...मंजिल मुश्किल तो क्या, धुंधला साहिल तो क्या रे......
क्या है वीडियो में: Barcroft TV नाम से यह वीडियो यूट्यूब पर साझा किया गया है।
