A
Hindi News Gallery Khabartube VIDEO: खरबों की दौलत का मालिक...

VIDEO: खरबों की दौलत का मालिक यह शख्स अर्श से फर्श पर आ गया

मुनव्वर राणा का एक शेर है कि बुलंदी देर तक किस शख्स के हिस्से में रहती है, बड़ी ऊंची इमारत हरपल खतरे में रहती है। यानी हर दिन एक सा नहीं होता कभी आप की किस्मत तेज होती है तो कभी आपके सितारे गर्दिश में भी रहते हैं।

India TV News Desk Jan 29, 2016 07:52 pm IST

नई दिल्ली: मुनव्वर राणा का एक शेर है कि बुलंदी देर तक किस शख्स के हिस्से में रहती है, बड़ी ऊंची इमारत हरपल खतरे में रहती है। यानी हर दिन एक सा नहीं होता कभी आप की किस्मत तेज होती है तो कभी आपके सितारे गर्दिश में भी रहते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ लीबिया के तानाशाह गद्दाफी के बेटे के साथ। सैफ उल इस्लाम गद्दाफी का कभी वो रुतबा था कि वो जिस चीज को पसंद कर लेता था उसे खरीद लेता था फिर वो भले ही करोड़ों डॉलर की ही चीज क्यों न हो। एक दौर था कि वो ब्रिटेन की महारानी का खास मेहमान हुआ करता था, टोनी ब्लेयर उसे माइ फ्रैंड कहकर संबोधित किया करते थे, लेकिन अपने जीवन के सबसे बुरे दौर में वो हालत हो गई कि पूछिए मत। यानी अर्श से फर्श पर आ गया एक रहीस नबाव, जो कभी अरबों की दौलत का मालिक हुआ करता था।  

क्या है वीडियो में: Tahir Downloads नाम से यह वीडियो यूट्यूब पर साझा किया गया है।