A
Hindi News Gallery Khabartube OMG Video: खौलते तेल में हाथ...

OMG Video: खौलते तेल में हाथ डाल देते हैं जनाब और इन्हें कुछ नहीं होता

OMG Video: खौलते तेल में हाथ डाल देते हैं जनाब और इन्हें कुछ नहीं होता

India TV News Desk Nov 22, 2015 07:11 pm IST
नई दिल्ली: अब तक सिर्फ किताबों और किस्सों में सुना था कि पुराने जमाने में सजा देने के लिए खौलते तेल में इंसान को डाल दिया जाता था। खौलता हुआ गर्म तेज...जरा सोचिए जिस खौलते हुए तेज की आंच भी किसी किसी को झुलसा देती है वहीं एक शख्स हिंदुस्तान में ऐसा भी है खौलते तेल में हाथ डालकर पकौड़े निकाल लेता है। आपको बेशक यकीन नहीं हो रहा होगा कि ऐसा कैसे हो सकता है लेकिन जब आप देखेंगे आप भी कह उठेंगे वाह। पुरानी दिल्ली में स्थित एक दुकान चलाने वाले प्रेम सिंह फ्राइड फिश को खौलती कड़ाही में हाथ डालकर निकाल लेते हैं। वो अपने इस अंदाज के कारम क्षेत्र के चर्चित चेहरे बन चुके हैं।

क्या है वीडियो में-

Barcroft Tv के बैनर तले यूट्यूब पर साझा किए गए इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता कि दुकान के मालिक खौलते हुए तेल में अपना हाथ डॉलकर फ्रिश फ्राई निकाल लेते हैं। उनके दुकान में आने वाले लोग भी उनसे तेल में हाथ डालने की फरमाईश करते हैं आप भी खुद देखिए।