A
Hindi News Gallery Khabartube आपको अंदर तक झकझोर देगा यह...

आपको अंदर तक झकझोर देगा यह वीडियो, जरूर देखिए

आपको अंदर तक झकझोर देगा यह वीडियो, जरूर देखिए

India TV News Desk Aug 03, 2015 03:02 pm IST

नई दिल्ली: भारत में हर लाख में एक महिला किसी न किसी तरह की ईव-टीजिंग का शिकार होती है। भारत में जितनी तेजी से छेड़छाड़ और बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही हैं वो हमें चौकाती हैं। ज्वाइन फिल्म प्रोडक्शन ने स्ट्रिप्ड नाम से एक शार्ट फिल्म बनाई है जो समाज में दिनों दिन बढ़ती जा रही ईव-टीसिंग का आईना समाज के सामने रखती है।

यह फिल्म न सिर्फ हमें समाज के उस गंदे चरित्र से रूबरू करवाती है जो आज नासूर बन चुका है, बल्कि हमें यह अहसास कराते हुए अंदर तक झकझोर देती है कि कल को इस लड़की की जगह आपकी पत्नी, बेटी और बहन भी हो सकती है।

इस फिल्म में दिखाया गया है कि समाज की अधिकांश लड़कियों को किस तरह से समाज की गंदी नजरों से दो चार होना पड़ता है। शायद यही वजह है कि लड़कियां इन जैसी घटनाओं से आजिज आकर आत्महत्या जैसा बड़ा कदम भी उठा लेती हैं। तो जरा सोचिए। वीडियो देखकर जरा अंदाजा लगाइए हमारा समाज कहां जा चुका है।