देश में क्यों नहीं रुकतीं बलात्कार की घटनाएं, देखें ये वीडियो!
देश में क्यों नहीं रुकतीं बलात्कार की घटनाएं, देखें ये वीडियो!
India TV News Desk
Aug 03, 2015 03:01 pm IST
नई दिल्ली: हमारे देश में बलात्कार की घटनाएं इसलिए नहीं रुकतीं क्योंकि हम कुछ नहीं करते...बलात्कारियों के हौसले इसलिए पस्त नहीं होते क्योंकि हम प्रोटेस्ट का महज दिखावा भर करते हैं। दुनिया में हर घंटे किसी न किसी महिला का बलात्कार का शिकार होती है और वह हर बार पहले की तरह बेबस और लाचार नजर आती है क्योंकि हमारा समाज मदद को आगे नहीं आता।
पोस्ट रेप नाम से यूट्यूब से साझा किए गए एक वीडियों में रेप के बाद एक पीड़िता के दर्द को बयां करने की उम्दा कोशिश की गई है कि हर कोई उसके लिए प्रोटेस्ट करने को तो खड़ा होता है, लेकिन वो कुछ ऐसा नहीं करता जिससे इन घिनौनी वारदातों पर लगाम लग सकें। आप भी देखें ये वीडियो आप अंदर तक हिल जाएंगे।
