A
Hindi News Gallery Khabartube VIDEO: आखिर ऐसा क्या हुआ जो...

VIDEO: आखिर ऐसा क्या हुआ जो होली नहीं मनाना चाहते ये दादू?

24 मार्च को पूरी दुनिया होली के रंग में सरोबार होगी, लेकिन एक शख्स ऐसा भी है जो होली नहीं मनाएगा, उसकी पीड़ा वाजिब है, जरा सुनिए शायग उसे सुन आप भी होली न मनाने का फैसला कर लें।

India TV News Desk Mar 22, 2016 04:26 pm IST

नई दिल्ली: होली सिर्फ रंगों का नहीं बल्कि रिश्तों का है त्यौहार, इसीलिए इसे कहते हैं इंडिया का त्यौहार। होली एक ऐसा पर्व है जिसमें हर किसी को शरीक किया जाता है.. रिश्तों को जोड़ा जाता है। इसमें अपनों के साथ साथ कुछ गैर भी करीब आते हैं। इस रंगबिरंगे त्यौहार में गुझिया की मिठास के साथ रिश्तों की चाशनी में सारी पुरानी बातें भुलाकर नए और सुनहरे कल के सपने बुने जाते हैं। लेकिन दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो होली नहीं खेलना चाहते क्योंकि उनके आस पड़ोस में समाज में कुछ ऐसा घटा है जिससे उनका होली मनाने का मन नहीं है, कहते हैं कि जब आपके अपनों का कुछ बड़ा नुकसान होता है तो आपका भी पर्व मनाने का जी नहीं करता, जानिए आखिर एक दादू क्यों नहीं मनाना चाहते हैं होली का त्यौहार।

क्या है वीडियो में: FunkyFlunky नाम से यह वीडियो यूट्यूब पर साझा किया गया है इसे एक बार जरूर देखें।