A
Hindi News Gallery Khabartube VIDEO: दुनिया में सबसे लंबी है...

VIDEO: दुनिया में सबसे लंबी है इस महिला की जीभ, 4 इंच है लंबाई

VIDEO: दुनिया में सबसे लंबी है इस महिला की जीभ, 4 इंच है लंबाई

India TV News Desk Nov 27, 2015 12:45 pm IST

नई दिल्ली: भोजन का स्वाद लेने के लिए हमारे मुंह के भीतर मौजूद हड्डी विहीन जीभ भी बड़े कमाल की होती है। क्या आप कभी सोच सकते हैं कि किसी की जीभ उसे प्रसिद्धि दिला सकती है। एड्रिना लुइस नाम की लड़की ने अपनी अद्भुत जीभ के कारण सुर्खियां बटोर रही है। 18 साल की ये लड़की उस वक्त चर्चा में आ गई जब उसने अपनी जीभ से कोहनी टच करते हुए एक फोटो सोशल साइट्स पर साझा की। अपनी जीभ को कोहनी से टच कराना आमतौर पर काफी मुश्किल काम माना जाता है।

नाक, गाल और कोहनी को जीभ से छू सकती हैं- एड्रिना लुइस अपनी लंबी जीभ से अपने गाल, नाक और कोहनी को आसानी से छू सकती हैं। उनकी जीभ 4 इंच लंबी है। इससे पहले सबसे लंबी जीभ का रिकॉर्ड निक स्टोबर्ल के नाम था जिनकी जीभ 3.9 इंच की थी। Barcroft के बैनर तले ये वीडियो यूट्यूब पर साझा किया गया है।