A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. बियर का गिलास हाथ में लेने से पहले जान लें ये जरुरी बातें

बियर का गिलास हाथ में लेने से पहले जान लें ये जरुरी बातें

क्या आप बियर के जाम छलकाना पसंद करते हैं? तो आप इस अनुभव को कुछ मौलिक शिष्टाचार सीख कर और भी बेहतर बना सकते हैं, जैसे किसी को गर्म बियर न परोसें या बियर के ऊपर के झाग को न हटाएं।

BEER
  • बियर को किसी भी गिलास में न परोसें। हरेक अल्कोहल के लिए उसका अपना विशिष्ट ग्लास होता है, जिसमें उसे परोसा जाता है। तो बियर के मामले में भी यह बेहद महत्वपूर्ण है। हो सकता है कि कुछ ग्लास खूबसूरत दिख रहे हों, लेकिन शैंपेन ग्लास और बियर एक-दूसरे के पूरक नहीं हैं।
  • बियर के झाग को न हटाएं। यह झाग एक अच्छी चीज है, खासकर तब जब आप बियर को ग्लास में सही तरीके से उड़ेल रहे हों। इस मलाईदार झाग का अपना एक बेहतरीन स्वाद होता है, जिसका आनंद लें। जब आप बियर पीते हैं तो यह झाग आपको होंठों से लेकर जीभ तक स्वाद का अहसास दिलाता है। जब आप ऐसा करना शुरू करेंगे तो स्पष्ट रूप से पहले की तुलना में हर बार ज्यादा से ज्यादा स्वाद मिलेगा।
  • गिलास में बियर को ऊपर तक न भरें। साथ ही गंदे गिलास में साबुन के झाग आदि भी बियर का स्वाद बिगाड़ सकते हैं। साथ ही बियर के बोतल को भी पूरी तरह से सील बंद रखना चाहिए, नहीं तो ऑक्सीडेशन से बियर का स्वाद बिगड़ सकता है।

अगली स्लाइड में पढ़े और बातों के बारें में

Latest Lifestyle News