बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार चर्चा उनके द्वारा आयोजित 7वें भव्य सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव और उनकी खुद की शादी को लेकर दिए गए 'एक्सक्लूसिव' बयान की है। इंडिया टीवी से एक्सक्लूसिव बातचीत में उन्होंने बताया कि वो कब शादी करने वाले हैं।
"तब शायद मेरी मुस्कुराहट घट जाए"
लंबे समय से उनकी शादी को लेकर पूछे जा रहे सवालों पर विराम लगाते हुए बाबा बागेश्वर ने कहा, "बहुत जल्द हमारा विवाह होगा।" जब उनसे पूछा गया कि आपकी शादी की बात सुनकर लोग मुस्कुरा रहे हैं, तो उन्होंने कहा, "उनके चेहरे की मुस्कुराहट हमारे विवाह से बढ़ेगी, लेकिन हो सकता है कि शादी के बाद हमारे चेहरे की मुस्कुराहट घट जाए।"
यहां देखें वीडियो-
300 बेटियों का विवाह संपन्न
बागेश्वर धाम में आयोजित इस समारोह में 300 ऐसी बेटियों का विवाह संपन्न कराया गया, जो निराश्रित थीं या जिनके माता-पिता नहीं हैं। बाबा ने बताया कि यह उन परिवारों के लिए है जिनकी वार्षिक आय 50 हजार रुपये से कम है।
बागेश्वर धाम देश का ऐसा पहला मंदिर बन गया है, जिसने 7वीं बार इतनी बड़ी संख्या में कन्या विवाह आयोजित किया है। अब तक कुल 1675 बेटियों के हाथ पीले किए जा चुके हैं। बाबा बागेश्वर ने बताया कि प्रत्येक बेटी को सोफा सेट, पलंग, एलईडी टीवी, सोने की नाक की कील, चांदी की पायल और बिछिया के साथ-साथ परिवार के नाम ₹30,000 की FD भी दी गई है। उन्होंने कहा, "जिनके पास पहनने को कपड़े नहीं हैं, उनके लिए ये उपहार किसी वरदान से कम नहीं हैं।"
"सनातन का अर्थ ही है सेवा"
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि सनातन धर्म का असली अर्थ सेवा है। उन्होंने कहा, "सनातन में बलि प्रथा और दहेज प्रथा जैसी कुरीतियां हैं, जिन्हें दूर करना जरूरी है, ताकि विश्व में सनातन धर्म और व्यापक हो सके।" साथ ही, बाबा बागेश्वर ने देश के बड़े उद्योगपतियों को भी इस आयोजन से सीख लेने की सलाह दी।
ये भी पढ़ें-
पटना के मेडिकल छात्र ने दुर्गापुर में की खुदकुशी, हॉस्टल के बाथरूम में मिला शव; मचा हड़कंप
IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच पर तेज प्रताप यादव ने कर बड़ी भविष्यवाणी, बताया कौन जीतेगा?