A
Hindi News महाराष्ट्र महाराष्ट्र: 13 साल की बच्ची ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पिता ने स्कूल के एक छात्र पर लगाए गंभीर आरोप

महाराष्ट्र: 13 साल की बच्ची ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पिता ने स्कूल के एक छात्र पर लगाए गंभीर आरोप

महाराष्ट्र के अकोला में एक बच्ची ने आत्महत्या कर ली। बच्ची ने फांसी लगाकर जान दी है। घटना के सामने आने के बाद बच्ची के पिता ने स्कूल के एक छात्र पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Akola- India TV Hindi Image Source : REPRESENTATIVE PIC/PTI अकोला में एक बच्ची ने आत्महत्या कर ली

अकोला: महाराष्ट्र के अकोला से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 13 साल की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। छात्रा के पिता का आरोप है कि स्कूल में एक छात्र की प्रताड़ना से परेशान होकर बच्ची ने ये कदम उठाया। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

क्या है पूरा मामला?

अकोला में 13 वर्षीय बच्ची ने आत्महत्या कर ली। बच्ची के पिता का आरोप है कि स्कूल के एक छात्र द्वारा कथित छेड़छाड़ से वह परेशान थी। घटना अकोला शहर के गीता नगर क्षेत्र में सामने आई है। 

इस मामले में पुराने शहर पुलिस थाने में आकस्मिक मौत की एंट्री दर्ज कर ली गई है। वहीं, पुलिस के अनुसार पिता की शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज करने की प्रक्रिया आगे की जाएगी। हालांकि, आत्महत्या का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है, ऐसा पुलिस ने बताया है। 

महाराष्ट्र के जालना में भी 8वीं क्लास की छात्रा ने की थी सुसाइड

बीते 21 नवंबर को ये जानकारी सामने आई थी कि महाराष्ट्र के जालना में भी एक 8वीं क्लास की छात्रा ने सुसाइड कर ली। इस मामले में भी परिजनों ने स्कूल पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। छात्रा ने स्कूल की तीसरी मंजिल से कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली थी।

जिस समय ये घटना घटी, उस समय सुबह का 7.30 बजे था। इसके बाद पूरे स्कूल और आस-पास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। छात्रा की पहचान आरोही दीपक बिडलान के रूप में हुई थी।  छात्रा के पिता दीपक बिडलान ने स्कूल पर गंभीर आरोप लगाए थे और कहा था कि शिक्षकों के निरंतर मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर बेटी ने ये कदम उठाया था।

गौरतलब है कि छोटे-छोटे बच्चों का इस तरह आत्महत्या करना बेहद चिंता का विषय है। पेरेंट्स को भी अपने बच्चों से बात करने की जरूरत है और उन्हें समझाने की जरूरत है। बच्चों को इस तरह से मोटिवेट करें कि जीवन उनके लिए महत्वपूर्ण है, उसे इस तरह खत्म ना करें। (इनपुट: अकोला से गुलाम मोहसिन)