A
Hindi News महाराष्ट्र अंतिम संस्कार से पहले हुआ चमत्कार, जिंदा निकला शख्स; नासिक में सामने आई हैरान कर देने वाली घटना

अंतिम संस्कार से पहले हुआ चमत्कार, जिंदा निकला शख्स; नासिक में सामने आई हैरान कर देने वाली घटना

महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक युवक अंतिम संस्कार से पहले जिंदा निकल गया। परिजन और रिश्तेदार अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तभी वह हिलने-डुलने और खांसने लगा।

अंतिम संस्कार से पहले जिंदा मिला शख्स।- India TV Hindi Image Source : PEXELS/REPRESENTATIVE IMAGE अंतिम संस्कार से पहले जिंदा मिला शख्स।

नासिक: महाराष्ट्र के नासिक में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स अंतिम संस्कार के दौरान हिलने-डुलने और खांसने लगा। इस घटना को देखने के बाद वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। एक रिश्तेदार ने बताया कि एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया था। उसके अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी, तभी वह हिलने-डुलने और खांसने लगा। फिलहाल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं निजी अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि परिजन शब्दों को समझने में भ्रमित हो गए थे। 

डॉक्टरों ने घोषित कर दिया ब्रेन डेड

दरअसल, यहां एक युवक को डॉक्टरों ने ब्रेन डेड घोषित कर दिया था। इसके बाद परिवार में मातम छा गया। रिश्तेदार आए, खूब रोना-धोना भी हुआ। आखिरकार अंतिम संस्कार की तैयारी की जाने लगी। इसी दौरान वह हिलने-डुलने और खांसने लगा। इसे देखकर वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया। युवक के रिश्तेदारों ने इस घटना के बारे में शुक्रवार को जानकारी दी। रिश्तेदारों कहा कि त्र्यंबकेश्वर तालुका के के रहने वाले भाऊ लचके (19) को कुछ दिन पहले एक दुर्घटना में गंभीर चोटें लग गई थीं। इसके बाद उन्हें अडगांव के एक निजी अस्पताल के भर्ती कराया गया था। यहां डॉक्टरों ने लचके को ब्रेन डेड घोषित कर दिया था। 

अब जिला अस्पताल में भर्ती

वहीं घायल लचके के रिश्तेदार गंगाराम शिंदे ने कहा, “जब हम उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तब वह हिलने-डुलने और खांसने लगा। हम उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। उसकी हालत गंभीर है और उसे जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है।” इस बीच, निजी अस्पताल के प्रबंधन ने दावा किया कि लचके को कभी मृत घोषित नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि परिजन कुछ चिकित्सा शब्दावली को लेकर भ्रमित हो गए थे। (इनपुट- पीटीआई)