A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. VIDEO: आधी रात को चैन से सो रहे थे 2 कुत्ते, अचानक तेंदुए ने कर दिया हमला, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान

VIDEO: आधी रात को चैन से सो रहे थे 2 कुत्ते, अचानक तेंदुए ने कर दिया हमला, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान

महाराष्ट्र के कोल्हापुर के पनहालगढ़ में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 2 कुत्ते मिलकर एक तेंदुए को घर से भगा देते हैं। चारों तरफ कुत्तों की बहादुरी की चर्चा हो रही है।

leopard- India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIVE PIC तेंदुआ

कोल्हापुर: महाराष्ट्र के कोल्हापुर के पनहालगढ़ से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें 2 कुत्ते मिलकर एक तेंदुए को घर से भगा देते हैं और ये पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो जाता है। दरअसल ये घटना 7 जुलाई को देर रात डेढ़ बजे की है और तेंदुए का इन कु्त्तों पर ये चौथा हमला है। हालांकि दोनों कुत्तों के जवाबी हमले से तेंदुआ भाग गया। तेंदुए के बार-बार हमलों से इलाके में खौफ का माहौल पैदा हो गया है। 

क्या है पूरा मामला

वीडियो में देखा जा सकता है कि तेंदुआ दबे पांव एक घर में घुसता है। यहां सोफे पर 2 कुत्ते सो रहे हैं। इसी दौरान तेंदुआ उनमें से एक पर हमला कर देता है, लेकिन दोनों कुत्ते मिलकर तेंदुए का सामना करते हैं और तेंदुआ भाग खड़ा होता है। ये पूरा मामला सीसीटीवी में साफ-साफ कैद हो जाता है। 

वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों कुत्ते अगर थोड़ा भी डरते तो शायद तेंदु्आ उन्हें अपना शिकार बना लेता लेकिन उनकी बहादुरी ने न केवल उनकी जान बचाई बल्कि पड़ोसियों को भी अलर्ट कर दिया है। 

ये भी पढ़ें: 

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में जमकर हिंसा, हुगली में निर्दलीय उम्मीदवार की बेटी को गोली मारी, परिवार को बंदूक की बट से पीटा

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव: वोटिंग के दौरान ही बैलेट बॉक्स लेकर भागा युवक, सरेआम लोकतंत्र की चोरी का देखें VIDEO