A
  1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. Rajasthan Board 12th Result 2026: जब ऑफिशियल वेबसाइट डाउन हो तो कैसे चेक करें रिजल्ट, यहां जानें

Rajasthan Board 12th Result 2026: जब ऑफिशियल वेबसाइट डाउन हो तो कैसे चेक करें रिजल्ट, यहां जानें

राजस्थान बोर्ड का 12वीं का रिज़ल्ट सुबह 10 बजे शिक्षा और पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर द्वारा जारी कर दिया गया है। छात्र आधिकारिक साइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : ANI सांकेतिक तस्वीर

जयपुरः राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं कक्षा के लिए रिजल्ट घोषित कर दिया है। रिजल्ट आर्ट और साइंस समेत सभी संकायों के परिणाम एक साथ घोषित किए गए हैं। छात्र राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर  जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

आमतौर पर देखा जाता है कि आधिकारिक वेबसाइट पर हैवी ट्रैफिक के चलते साइट डाउन हो जाती है या फिर वेबसाइट बहुत स्लो चलती है। ऐसे में स्टूडेंट्स को परेशानी न हो, इसके हम कुछ अन्य वेबसाइट्स बता रहे हैं। जहां पर जाकर छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

 वेबसाइट डाउन हो तो कैसे चेक करें रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट्स - rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in है। जब यह वेबसाइट स्लो चले या फिर हैंक हो जाए तो स्टूडेंट्स डिजिलॉकर-  digilocker.gov.in पर जाकर अभी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा छात्र rajasthan.indiaresults.com पर भी जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 

कैसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in, rajasthan.indiaresults.com वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद आप अपना संकाय जैसे आर्ट, साइंस या कॉमर्स चुकें।
  • इसके बाद अपना रोल नंबर डालें
  • डिटेल्स भरने के बाद सबमिट करें
  • इसके बाद रिजल्ट आपके सामने होगा। 
  • अगर आप अपनी मार्कशीट डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप डाउनलोड कर सकते हैं।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा परिणाम देखते समय आखिरी समय की किसी भी परेशानी से बचने के लिए वे अपने रोल नंबर अपने पास तैयार रखें। यदि वेबसाइट पर बहुत ज़्यादा ट्रैफिक हो, तो छात्रों को परिणाम देखने में कुछ देरी का अनुभव हो सकता है। वे कुछ समय बाद पेज को रिफ्रेश करके देख सकते हैं। जो छात्र परिणामों से संतुष्ट नहीं हैं, वे RBSE द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार पुनर्मूल्यांकन या पूरक परीक्षाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं। छात्र अपने मूल दस्तावेज़ जारी होने तक अपनी प्रोविजनल मार्कशीट को सुरक्षित रख सकते हैं।