राजस्थान विधानसभा के विधायकों ने दिया खुद को खास तोहफा, अब विदेश यात्रा का खर्च करा सकेंगे रीइंबर्स
राजस्थान विधानसभा के विधायकों ने दिया खुद को खास तोहफा, अब विदेश यात्रा का खर्च करा सकेंगे रीइंबर्स
IndiaTV Hindi Desk
Published : Aug 24, 2020 04:13 pm IST, Updated : Aug 24, 2020 04:19 pm IST
राजस्थान के विधायकों ने खुद को शानदार तोहफा दिया है। अब विधायकगणों को विदेश यात्रा के खर्च के बारे में ज्यादा सोच विचार करने की जरूरत नहीं होगी।
Image Source : FILERajasthan Vidhan Sabha
राजस्थान के विधायकों ने खुद को शानदार तोहफा दिया है। अब विधायकगणों को विदेश यात्रा के खर्च के बारे में ज्यादा सोच विचार करने की जरूरत नहीं होगी। अब वे अपने सभी यात्रा बिल सरकारी खजाने से रीइंबर्स करा सकेंगे। इसके लिए राजस्थान विधानसभा में ऑफिसर्स ऐंड मेंबर्स एमोलमेंट्स ऐंड पेंशन ऐक्ट 1956 संशोधन विधेयक पेश किया गया था, बिल को सदन में मौजूद विधायकों ने पास कर दिया। इस नए बदलाव के साथ ही अब विधानसभा के सदस्य विदेश यात्राओं के खर्च को रीइंबर्स करा सकेंगे।