1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. 22 December 2025 Rashifal: आज इन राशियों का चमकेगा किस्मत का सितारा, धन-दौलत से भर जाएगा घर का भंडार, जानें अपनी राशि का हाल

22 December 2025 Rashifal: आज इन राशियों का चमकेगा किस्मत का सितारा, धन-दौलत से भर जाएगा घर का भंडार, जानें अपनी राशि का हाल

22 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों पर मां लक्ष्मी मेहरबान रहेंगी। इन्हें पैसों से जुड़ी कोई भी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल के बारे में।

आज का राशिफल 22 दिसंबर 2025- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आज का राशिफल 22 दिसंबर 2025

22 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और सोमवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज सुबह 10 बजकर 52 मिनट तक रहेगी, उसके तृतीया तिथि लग जाएगी। आज शाम 4 बजकर 41 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरा रात पार करके कल सुबह 5 बजकर 32 मिनट उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कि आज सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है। साथ ही आज का शुभ अंक और शुभ रंग भी जानें।

मेष राशि- 

आज आप में एक नई उमंग और खुशी रहेगी। आज आप जो भी काम करेंगे वह पूरे मन से करेंगे। कोई नया अनुभव आपको मिलेगा। मानसिक परेशानी का निवारण होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।आपका सामाजिक दायरा और आपका सम्मान भी बढ़ेगा। यहां पढ़िए मेष राशि का डिटेल राशिफल

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 1

वृष राशि-

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज किसी मामले में अपनी समझ से काम करना होगा, तभी काम का परिणाम अच्छा मिलेगा। आज बड़ो का आशीर्वाद मिलेगा जिससे आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज घर में शुभ समाचार मिलने की सम्भावना होगी, दांपत्य जीवन का सुख मिलेगा। यहां पढ़िए वृषभ राशि का डिटेल राशिफल

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 6

मिथुन राशि-

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज आपकी उदासी की वजह आपकी नेगेटिव थिन्किंग हो सकती है| आपको परिवार में फिर से खुशी का माहौल बनाने के लिए जल्द से जल्द इस से बाहर आने की जरूरत है| यहां पढ़िए मिथुन राशि का डिटेल राशिफल

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 8

कर्क राशि-

आज आपका दिन शानदार रहेगा। नौकरी पेशा वाले लोगों की अच्छी इनकम होगी। प्रॉपर्टी से जुडी समस्याओं के लिए भागदौड़ के उपरांत काम बन जायेगा। सगे सम्बन्धियों से अच्छे तालमेल बनेंगे। आज किसी असहाय की सहायता करने का मौका मिलेगा। यहां पढ़िए कर्क राशि का डिटेल राशिफल

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 1

सिंह राशि-

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। स्वास्थ का ध्यान रखें, मौसम में परिवर्तन की वजह से थोड़ी परेशानी हो सकती है। समाज सेवा से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव बढेगा, लोगों का सहयोग मिलेगा। आज के दिन अपनी वाणी पर संयम बना के रखें, किसी के विवाद में न पड़ें। यहां पढ़िए सिंह राशि का डिटेल राशिफल

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 8

कन्या राशि-

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। अपने माता-पिता से आप अपने मन की बातों को साझा करेंगे। जो लोग घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं, वो आज अपने परिवार से मिल सकते हैं। परिवार वालों के साथ धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, कुछ समय बिताएंगे जिससे आपके मन को शांति मिलेगी| भाई, बहनों का सहयोग मिलेगा| यहां पढ़िए कन्या राशि का डिटेल राशिफल

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 3

तुला राशि-

आज का दिन आपके लिए दिन बदलाव से भरा रहने वाला है। जो लोग पैतृक व्यवसाय कर रहे हैं व्यवसाय में कुछ बदलाव के लिए अपने पिताजी से बातचीत करेंगे। आज पड़ोस में हो रहे भजन, कीर्तन में परिवार के साथ सम्मिलित होंगे। आज आपकी वाणी में मधुरता का भाव रहेगा। यहां पढ़िए तुला राशि का डिटेल राशिफल

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 7

वृश्चिक राशि-

आज आपकी दिनचर्या अच्छी रहेगी। आज आपके अंदर पॉजिटीविटी बनी रहेगी, जिससे आपका मन काम करने में लगा रहेगा। आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। ऑनलाइन बिजनेस कर रही महिलाओं की इनकम में इजाफा होगा। यहां पढ़िए वृश्चिक राशि का डिटेल राशिफल

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 3

धनु राशि-

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपको महसूस होगा की परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व है। आपको ऐसी जगह से महत्वपूर्ण बुलावा आएगा, जहां से आपने कभी कल्पना भी नहीं की हो। यहां पढ़िए धनु राशि का डिटेल राशिफल

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 4

मकर राशि-

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। छात्र छात्राओं को अपने काम को कल पर नहीं टालना चाहिए, आपको जब भी खाली समय मिले अपने काम को पूरा कर ले। कुछ नए विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी , जिसमें गुरुजनों का साथ मिलेगा। यहां पढ़िए मकर राशि का डिटेल राशिफल

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 1

कुंभ राशि-

आज आपके दिन की शुरुआत शांत मन होगी। आज आपके धन-धान्य में वृद्धि होने के योग हैं। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। आपकी सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। तली-भुनी चीजें खाने से आपको बचना चाहिए। आपके कुछ खास काम में आज रुकावट आ सकती है, लेकिन शाम तक काम पूरा हो जायेगा। यहां पढ़िए कुंभ राशि का डिटेल राशिफल

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 7

मीन राशि-

आज का आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज काम व पारिवारिक रिश्तों के बीच समंजास्य बनाये रखेंगे। आज किसी काम को पूरा करने के लिए नये तरीकों पर विचार करेंगे।व्यवसाय कर रहे लोग व्यवसाय को आगे बढ़ाने में कामयाब होंगे|आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। यहां पढ़िए मीन राशि का डिटेल राशिफल

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 9

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Love Rashifal 22 Dec 2025: वृषभ और वृश्चिक समेत ये 3 राशियां प्रेम जीवन को लेकर रहें सतर्क, वरना बढ़ सकती है अनबन, पढ़ें लव राशिफल

Putrada Ekadashi 2025: पौष पुत्रदा एकादशी के दिन इन मंत्रों का करें जाप, संतान को मिलेगा दीर्घायु और तरक्की का आशीर्वाद

सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

More Rashifal News