Dhanu Rashifal 19 December 2025: आज धनु राशि वालों के लिए सीखने और आगे बढ़ने के कई मौके बन रहे हैं। करियर में मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है और आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में सही फैसले लिए जा सकते हैं। हालांकि, स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है। प्रेम जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी और दिन को खास बनाने के अवसर मिल सकते हैं। कुल मिलाकर, यह दिन समझदारी और संयम के साथ आगे बढ़ने का संकेत देता है। आचार्य इंदु प्रकाश से जी से विस्तार में जानेंगे आज क्या कह रहे हैं आपकी किस्मत के सितारे।
शानदार रहेगा दिन, बॉस से मिलेगी शाबाशी
धनु राशि वालों आज आपकी नए कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज आप फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे, तो आपके भविष्य के लिए पैसे इकट्ठा करने में आसानी होगी। आज आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। ऑफिस में आज एक्स्ट्रा वर्क करने से रुका हुआ काम जल्दी पूरा हो जाएगा, जिससे खुश होकर बॉस आपकी पीठ थपथपा सकते हैं। आज स्वास्थ्य के प्रति आप थोड़ी सावधानी रखें। बेहतर होगा कि आप बाहर के खाने को अवॉइड करें। इस राशि के लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बना सकते हैं।
शुभ रंग - डार्क ग्रीन
शुभ अंक - 2
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
पढ़ें सभी राशियों का आज का दैनिक राशिफल
सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026
More Rashifal News