A
Hindi News राशिफल Mithun Rashifal 22 December 2025: रुका हुआ धन वापस मिल सकता है, इनकम भी अच्छी रहेगी, पढ़ें दैनिक राशिफल

Mithun Rashifal 22 December 2025: रुका हुआ धन वापस मिल सकता है, इनकम भी अच्छी रहेगी, पढ़ें दैनिक राशिफल

Mithun Rashifal 22 December 2025: मिथुन राशि वालों के लिए 22 दिसंबर का दिन लाभदायक रहेगा। धन का लाभ मिलेगा। तो यहां पढ़िए मिथुन राशि का दैनिक राशिफल।

आज का मिथुन राशिफल - India TV Hindi Image Source : INDIA TV आज का मिथुन राशिफल

Mithun Rashifal 22 December 2025: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज नकरात्मकता आप पर हावी हो सकती है। वहीं आज का दिन लाभदायक भी रहेगा। आज रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि मिथुन राशि वालों के लिए 22 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा।

मिथुन राशिफल 22 दिसंबर 2025

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज आपकी उदासी की वजह आपकी नेगेटिव थिन्किंग हो सकती है| आपको परिवार में फिर से खुशी का माहौल बनाने के लिए जल्द से जल्द इस से बाहर आने की जरूरत है| बच्चे उम्मीदों पर खरे ना उतर कर आपको निराश कर सकते हैं। सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है। रुका हुआ धन का आगमन होगा। आपको वाहन सुख मिलेगा। आप अपने सभी खर्चों को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। आज आपके परिवार में आपसी प्रेम रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से आज सब कुछ ठीक रहेगा। आपकी इनकम अच्छी रहेगी।

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 8

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

पढ़ें सभी राशियों का आज का राशिफल

सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

More Rashifal News