Vrishchik Rashifal 19 December 2025: आज का दिन वृश्चिक राशि के लिए रोमांस, करियर और शिक्षा तीनों मोर्चों पर महत्वपूर्ण रहेगा। लवमेट वाले खुशहाल पल बिता सकते हैं, जबकि दांपत्य जीवन में किसी वादे को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है। छात्रों के लिए पढ़ाई और करियर में लाभ के योग हैं। ऑफिस में रुके काम पूरे होंगे और कुछ को नए अवसर भी मिल सकते हैं। दिन के दौरान संतुलन बनाए रखने से व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों क्षेत्र में सफलता संभव है। यहां विस्तार से पढ़िए आज का अपना राशिफल
किसी वजह से विवाहित जीवन में आएगी खटास
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन लवमेट वालों के लिए खुशनुमा रहने वाला है। ऑफिस के किसी काम में आ रही बाधाएं आज खत्म हो जाएंगी। विवाहित आज जीवनसाथी से ऐसा वादा न करें जो वे पूरा न कर सकें। इससे आप दोनों के रिश्ते में खटास आ सकती है। इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर मिल सकता है। दांपत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी।
आज आपके लिए शुभ रंग सिल्वर और शुभ अंक 5 है।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
पढ़ें सभी राशियों का आज का दैनिक राशिफल
सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026
More Rashifal News