A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. रक्षाबंधन के दिन मनाई जाएगी नारली पूर्णिमा, जानें कैसे और कब करनी है पूजा

रक्षाबंधन के दिन मनाई जाएगी नारली पूर्णिमा, जानें कैसे और कब करनी है पूजा

नारली पूर्णिमा के दिन समुद्र के अधिपति भगवान वरुण को नारियल अर्पित कर शांत समुद्र और रक्षक कृपा की कामना की जाती है।

नारली पूर्णिमा- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH.COM नारली पूर्णिमा

हिंदू पंचांग में सावन की पूर्णिमा तिथि न केवल रक्षा बंधन का पावन पर्व लाती है बल्कि समुद्र देवता से जुड़ा एक त्योहार भी साथ लाती है। यह त्योहार समुद्र से जुड़े समुदाय मनाते हैं, इसे नारली पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। यह दिन मुख्य रूप से महाराष्ट्र, गोवा, कोंकण और दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में बड़ी श्रद्धा से मनाई जाती है। यह पर्व 9 अगस्त को मनाया जाएगा, ठीक उसी दिन रक्षाबंधन का त्योहार भी है। ऐसे में इसकी धार्मिक महत्व और भी बढ़ गया है। माना जाता है कि यह त्योहार मछुआरा समुदाय के लिए बेहद खास होती है।

नारली पूर्णिमा कब है?

पूर्णिमा तिथि का आरंभ 08 अगस्त को दोपहर 02.12 बजे होगा, जो 9 अगस्त की दोपहर 01.24 बजे तक रहेगा। चूंकि हिंदू धर्म में उदया तिथि की मान्यता है ऐसे में 9 अगस्त को ही नारली पूर्णिमा मनाई जाएगी।

शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त- तड़के 04.22 बजे से 05.04 बजे तक
  • अभिजीत मुहूर्त- तड़के 04.43 से 05.47 बजे तक
  • विजय मुहूर्त- दोपहर 02.40 बजे से 03.33 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त- शाम 07.063 बजे से 07.27 बजे तक

कैसे करनी है इस दिन पूजा?

  • सुबह जल्दी स्नान करें और साफ कपड़े पहनें
  • फिर पूजा के स्थान या समुद्र/नदी के किनारे को गंगाजल से शुद्ध करें।
  • अब भगवान वरूण देव की मानसिक स्थापना करें और उनका ध्यान करें।
  • फिर एक नारियल लें और उस पर हल्दी-कुमकुम लगाएं, लाल कपड़ा बाधें और समुद्र देव को अर्पित करें
  • धूप-दीप, अक्षत, फूल, चंदन और जल से भगवान वरुण की पूजा करें।
  • पूजा के अंत में वरूण देव के मंत्रों (ॐ वरुणाय नमः) का जप करें।
  • अंत में प्रसाद वितरित करें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

​आज मनाई जा रही वरलक्ष्मी व्रत, जानें कब और कैसे करनी है पूजा
Raksha Bandhan 2025: 9 अगस्त को है रक्षाबंधन, जानें इस दिन क्या करें और क्या न करें