Pearl Benefits: वैदिक ज्योतिष में रत्नों का विशेष महत्व माना गया है। हर रत्न किसी न किसी ग्रह से जुड़ा होता है और सही व्यक्ति द्वारा धारण करने पर यह जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। इन्हीं रत्नों में मोती को चंद्र ग्रह से संबंधित अत्यंत प्रभावशाली रत्न माना जाता है, जो मन, भावनाओं और मानसिक संतुलन पर गहरा असर डालता है। यह रत्न 4 राशियों के लिए बेहद शुभ माना जाता है। तो आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी राशियों के लिए यह मून स्टोन फायदेमंद मान जाता है।
मोती क्यों है इतना प्रभावशाली रत्न?
मोती पहनने से व्यक्ति का मन शांत रहता है और तनाव व बेचैनी में कमी आती है। यह भावनात्मक असंतुलन को दूर करने में मदद करता है। चेहरे पर प्राकृतिक चमक आती है, आत्मविश्वास बढ़ता है और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होती है। अनिद्रा की समस्या में भी मोती को लाभकारी माना गया है।
कर्क राशि:
कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा होते हैं, इसलिए इस राशि के जातकों के लिए मोती सबसे अधिक शुभ माना गया है। मोती धारण करने से मानसिक शांति मिलती है और पारिवारिक जीवन में संतुलन आता है। धन और संपत्ति से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने लगते हैं।
मेष राशि:
मेष राशि वालों के लिए चंद्रमा सुख भाव के स्वामी होते हैं। मोती पहनने से घर, वाहन और अन्य सुविधाओं के योग मजबूत होते हैं। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं और मन में स्थिरता बनी रहती है।
वृश्चिक राशि:
चंद्रमा का यह रत्न वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाभदायी माना जाता है। मोती गुस्से और तनाव को नियंत्रित करने में सहायक होता है। इसे पहनने से मानसिक उलझनें कम होती हैं और रिश्तों में मधुरता आती है। जीवन में सौभाग्य के संकेत भी बढ़ते हैं।
मीन राशि:
मोती रत्न मीन राशि के जातकों के लिए शुभ माना जाता है। मोती भ्रम को दूर कर मानसिक शांति प्रदान करता है। सही निर्णय लेने में सहायता मिलती है और आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बनते हैं, जिससे जीवन में खुशहाली आती है।
मोती धारण करने का सही तरीका
रत्न शास्त्र के अनुसार, किसी भी रत्न को पहनने का लाभ तभी मिलता है, तब इसे सही तरीके और सही समय पर धारण किया जाए। इसी तरह से मोती को भी हमेशा चांदी की अंगूठी में ही धारण करना चाहिए। इसे दाएं हाथ की सबसे छोटी उंगली में पहनना शुभ माना जाता है। सोमवार की सुबह शुक्ल पक्ष में मोती धारण करने से इसके प्रभाव और अधिक बढ़ जाते हैं। हालांकि, रत्न पहनने से पहले अपने ज्योतिषी की सलाह लेना चाहिए।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें: 30 साल बाद बुध-शनि का दुर्लभ संयोग, द्विद्वादश योग से मालामाल होंगी ये 5 राशियां, करियर में भी मिलेगी तरक्की
Shani Dev Murti Niyam: घर के मंदिर में क्यों नहीं रखी जाती शनिदेव की मूर्ति या तस्वीर, जानिए क्या है इसके पीछे कारण