Numerology 16 June 2025: आज ये मूलांक वाले जल्दबाजी में न लें कोई फैसला, पड़ सकता है भारी; पढ़ें अंक ज्योतिष
Numerology 16 June 2025: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (16 जून 2025) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।
Numerology 16 June 2025: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और सोमवार का दिन है। पंचमी तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 7 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। वैधृति योग स्थिर कार्यों हेतु ठीक है परंतु यदि कोई भाग-दौड़ वाला कार्य अथवा यात्रा आदि करनी हो तो इस योग में नहीं करनी चाहिए। साथ ही आज देर रात 1 बजकर 14 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र लग जाएगा। आकाश मंडल में स्थित 27 नक्षत्रों की श्रेणी में से धनिष्ठा 23वां नक्षत्र है। आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
- मूलांक 1- आर्थिक स्थिति आपकी ठीक-ठाक रहेगी। बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है।
- मूलांक 2- आपका उदार भाव लोगों को काफी प्रभावित कर सकता है, जिससे लोग आपसे खुश होगे।
- मूलांक 3- किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर पर जा स कते है। वो आपको देखकर बहुत खुश होगा।
- मूलांक 4- आप रिश्तों की गंभीरता को समझने की कोशिश कर सकते है। जिससे रिश्ते बेहतर बनेंगे।
- मूलांक 5- आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। कोई भी निर्णय लेने से पहले सोच विचार जरूर कर लें।
- मूलांक 6- दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ खुशी के पल बिता सकते है। साथ में खूब मौज-मस्ती करेंगे।
- मूलांक 7- कारोबारियों को किसी से जरूरी मुलाकात करनी पड़ सकती है। ये मुलाकात आपके लिये फायदेमंद होगी।
- मूलांक 8- घर के किसी काम की जिम्मेदारी आ सकती है। जिसे आप सफलतापूर्वक निभायेंगे।
- मूलांक 9- आज आप जिस काम को करना चाहेंगे। वो बहुत आसानी से पूरा हो सकता है।
ऐसे जान सकते हैं अपना मूलांक
उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म की तारीख 02, 11, 20 और 29 है तो इस तरह आपका मूलांक 2 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 11 तारीख है तो इसे 1+1 करने पर 2 आएगा।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें:
पानी की तरह बरसेगा धन बस ये राशि वाले पहन लें कछुए वाली रिंग
पितृदोष से पाना है छुटकारा तो आज शाम जरूर करें ये उपाय, बन जाएगी बिगड़ी किस्मत
