A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 6 महीनें में 900 घरेलू मैच आयोजित करेगा BCCI

6 महीनें में 900 घरेलू मैच आयोजित करेगा BCCI

मुम्बई: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अगले छह महीनों में 900 घरेलू मैच कराने का कार्यक्रम तैयार किया है बोर्ड द्वारा सोमवार को जारी कार्यक्रम के मुताबिक 2015-16 के तहत इस साल अक्टूबर से अगले



रणजी ट्रॉफी की शुरुआत एक अक्टूबर से होगी। वीनू मांकड ट्रॉफी (पुरुष) अंडर-19 की शुरुआत भी एक अक्टूबर से होगी। इसी तरह यू-19 महिला एकदिवसीय प्रतियोगिता की शुरुआत 20 सितम्बर से होगी सेके नायडू ट्रॉफी (यू-23) की शुरुआत 10 अक्टूबर से होगी और यू-19 पुरुष चैलेंजर ट्रॉफी के मुकाबले 28 अक्टूबर से खेले जाएंगे।

पुरुष (यू-19) कूट बिहार ट्रॉफी की शुरुआत पांच नवम्बर से होगी जबकि यू-16 पुरुष विजय मर्चेट ट्रॉफी की शुरुआत 1 दिसम्बर से होगी सीनियर पुरुष एकदिवसीय टूर्नामेंट का आगाज 8 दिसम्बर से होगा और विजय हजारे नॉटआउट टूर्नामेंट (सीनियर पुरुष) का आगाज 21 दिसम्बर से होगा।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (सीनियर पुरुष) का आगाज 15 जनवरी से और सीनियर पुरुष इरानी कप का आगाज 6 मार्च से होगा एक नया यू-19 चैलेंजर टूर्नामेंट इस साल शुरू किया जा रहा है। इसमें तीन टीमें हिस्सा लेंगी और इनका चयन जूनियर चयनकर्ता करेंगे। इस टूर्नामेंट में खेलने वाले खिलाड़ियों को बांग्लादेश में अगले साल होने वाले अंडर-19 विश्व कप में खेलना का मौका मिल सकेगा।
 

Latest Cricket News