A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कप्तान धोनी ने ऐसा क्या कह दिया कि हो गया वबाल

कप्तान धोनी ने ऐसा क्या कह दिया कि हो गया वबाल

नयी दिल्ली: कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने एक ऐसा बयान दे डाला जिससे भारतीय क्रिकेट में भूचाल खड़ा हो गया है। धोनी ने अपने बयान में कहा है कि उन्हें ऐसे तेज़ गेंदबाज़ नहीं चाहिए

हाल ही में बांग्लादेश दौरे पर टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाजों की जम कर धुनाई हुई थी और कई बार गेंदबाज़ बेबस और लाचार नज़र आ रहे थे। वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा 18 विकेट लेने वाले उमेश यादव का तो हाल बेहाल था।

यादव ही नहीं वर्ल्ड कप में 13 विकेट लेने वाले मोहित शर्मा भी अपनी लाइन और लेथ को लेकर जूझ रहे थे।

उमेश यादव एक ऐसे गेंदबाज़ हैं जिनकी गेंदों की स्पीड औसतन 145 से 150 किलोमीटर प्रतिघंटे की होती है। उनकी कामयाबी का सबसे बड़ा हथियार उनकी स्पीड ही है।

लेकिन धोनी ने उनकी रफ्तार पर ही सवाल उठा दिए हैं।

Latest Cricket News