A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोरोना महामारी के बीच इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने स्थगित किया ट्रेनिंग का पहला सेशन

कोरोना महामारी के बीच इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने स्थगित किया ट्रेनिंग का पहला सेशन

ईसीबी को तैयारियां पूरी ना होने के चलते अपने तेज गेंदबाजों के पहले सेशन को स्थगित करना पड़ा है।

cricket- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES cricket

कोरोना महामारी के कारण जहां सभी प्रकार के खेलों पर रोक लगी हुई है वहीं सभी क्रिकेट बोर्ड जल्द से जल्द क्रिकेट की मैदान में वापसी को लेकर प्रयासरत हैं। इसी बीच इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ( ईसीबी ) को तैयारियां पूरी ना होने के चलते अपने तेज गेंदबाजों के पहले सेशन को स्थगित करना पड़ा है। जिसके पीछे का कारण ट्रेनिंग के दौरान पूरी तरह से सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम ना हो पाना बताया गया है।

गौरतलब है कि इंग्लैंड में 1 जुलाई तक सभी प्रकार के अंतराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट पर रोक लगी हुई हैं। इसी बीच ईसीबी ने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि 30 क्रिकेटरों का समूह इन गर्मियों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट दोबारा शुरू करने की योजना के लिए ट्रेनिंग करेगा।

ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार संक्रमण की संभावनाओं को न्यूनतम करने के लिए समान प्रक्रिया लागू करने में समस्या हो रही है और इन्हें लागू करना उतना आसान नहीं है जितना सोचा गया था। स्टार तेज गेंदबाजों जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड और आलराउंडर बेन स्टोक्स जैसे खिलाड़ियों को अपने-अपने स्थानीय काउंटी मैदानों पर बुधवार को ट्रेनिंग शुरू करनी थी।

ईसीबी के प्रवक्ता ने कहा, "गुरुवार से पहले ट्रेनिंग शुरू नहीं हो पाएगी। बुधवार के विलंब के लिए जिन जटिलताओं की सूची बनाई गई है उनके अनुसार फिजियो के लिए सुरक्षा किट की कमी थी और अभ्यास के दौरान इस्तेमाल होनी वाली गेंदें भी नहीं मिली।"

हलांकि ईसीबी ने इससे पहले बताया था कि प्रत्येक खिलाड़ी को केवल व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए गेंद का एक डब्बा मिलेगा और जिस पर वह लार का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा।

ये भी पढ़ें - गेंद चमकाने के लिए लार के इस्तेमाल पर रोक से निराश हैं जोश हेजलवुड

बता दें कि ब्रिटेन में कोरोना संक्रमितों की संख्या 250,138 है। ब्रिटेन में कोरोना वायरस से मरने 35,422 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि इंग्लैंड बोर्ड इसी बीच 8 जुलाई से वेस्टइंडीज टीम की मेजबानी करना चाहता है। जिसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इंग्लैंड बोर्ड इस महामारी की जंग में अपने देश में क्रिकेट को किस तरह शुरू करवाता है।

Latest Cricket News