क्रिकेट के भगवान की जिन्दगी का सफर
नई दिल्ली: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने आज अपनी जिंदगी के 42 साल पूरे कर लिए। इस महान क्रिकेटर की जिंदगी का सफर शायद हर मायने में ख़ास रहा है क्योंकि इस तरह की शख़्सियत
अपने शुरूआती दिनों में सचिन तेंदुलकर टेनिस प्लेयर जॉन मैकनरों के जबरदस्त फैन थे और क्रिकेट से ज्यादा टेनिस के प्रति लगाव रखते थे और टेनिस प्लेयर बनना चाहते थे।
सचिन तेंदुलकर को गाड़ियों के प्रति जबरदस्त क्रेज है और उनके लिए सबसे खास दिन वो रहा जब डॉन ब्रेडमेन के 29 शतक के बराबरी करने पर उस समय दुनिया में सबसे तेज माइकल शुमाकर ने फरारी 360 मोडिना उन्हें गिफ्ट किया था।
जितना शानदार सचिन का क्रिकेटिंग करियर है उतनी ही उनकी लवस्टोरी भी। सचिन ने अपनी भावी प्रेमिका और पत्नी को पहली बार मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर देखा था। 1990 में सचिन अपने पहले क्रिकेटिंग टूर से लौट रहे थे और अंजली अपनी मां को रिसीव करने आई थीं। इसके बाद सचिन और अंजली एक कॉमन फ्रेंड के घर पर मिले। दोनों ने पांच साल डेट की। अंजली सचिन से 6 साल बड़ी हैं और पेशे से डॉक्टर थीं। सचिन के लिए क्रिकेट जुनून है और उन्होंने इस जूनून जारी रखा।
1995 में दोनों ने शादी कर ली और उसके बाद से ही साथ हैं। अंजली ने परिवार के लिए अपना करियर छोड़ा। सचिन ने जब इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था तो उन्होंने अपनी फेयरवेल स्पीच में कहा था- 'जब मैं अंजलि से पहली बार मिला, वह जिंदगी का एक खुशनुमा पल था। हमारी शादी होने के बाद वे हमेशा मेरे साथ खड़ी रहीं। डॉक्टर होने के नाते उनके सामने बहुत अच्छा करियर था, लेकिन जब हमने परिवार बढ़ाने के बारे में सोचा तो उन्होंने अपने करियर को त्याग दिया और मुझे कहा कि आप खेलना जारी रखो. मेरे साथ रहने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। अंजलि मेरी जिंदगी की बेस्ट पार्टनर है'।
सचिन तेंदुलकर एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्हें राजीव गांधी खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार , पद्म विभूषण और भारत रत्न से नवाजा गया है।
क्रिकेट को अपनी पहली मोहब्बत बताने वाले सचिन तेंदुलकर को इंडिया टीवी की जन्मदिन पर खूब सारी शुभकामनाएं।
