38 साल के आशीष नेहरा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शनिवार से शुरु हो रही टी20 सिरीज़ के लिए टीम इंडिया में चुना गया है जबकि युवराज सिंह और सुरेश रैना फिटनेस की वजह से टीम में जगह नही पा सके. नेहरा ने यो-यो टेस्ट में अपनी फ़िटनेस साबित की और इस उम्र में भी टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे. बहरहाल, उनकी वापसी से कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं, जो कभी स्टार हुआ करते थे, लेकिन अब टीम में वापसी के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जिन्हें अब अपनी वापसी की उम्मीद जगी है.
इरफ़ान पठान
एक समय टीम इंडिया के स्ट्राइक बॉलर और पोस्टर बॉय रहे रहे 33 साल के इरफान पठान का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर आता है. टी-20 वर्ल्ड कप समेत कई बड़े टूर्नामेंट में अपने बल पर टीम को जीत दिलाने वाले इरफान फिलहाल ख़राब फॉर्म की वजह से सिलेक्टर्स की नज़रों से उतर गए हैं. बहरहाल, अगर डोमेस्टिक में ज़ोरदार प्रदर्शन करें तो उनकी एंट्री हो सकती है ख़ासकर वनडे या टी20 के लिए.
हरियाणा के बॉलर मोहित शर्मा कभी महेंद्र सिंह धोनी के आंख के तारे हुआ करते थे. धोनी उन पर इतना भरोसा करते थे कि उन्होंने IPL में अपनी टीम चेन्नई में भी उन्हें शामिल किया था. 30 साल के मोहित 26 वनडे में 31 विकेट ले चुके हैं लेकिन वह सीन से पूरी तरह गायब है. अक्टूबर 2015 में अंतिम बार वनडे साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था. आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेला, लेकिन प्रदर्शन ख़ास नहीं रहा.