A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. OMG! 17 साल की ये बच्ची गेल का रिकार्ड तोड़ने से सिर्फ़ 15 रन से चूकी

OMG! 17 साल की ये बच्ची गेल का रिकार्ड तोड़ने से सिर्फ़ 15 रन से चूकी

साउथ अफ़्रीका की एक महिला क्रिकेटर ने इस अवधारणा को ग़लत साबित कर दिया कि खेल में टीम वर्क यानी सभी का योगदान बहुत ज़रुरी होता है। 17 साल की शानिया ली स्वार्ट ने अपनी

Shania-Lee Swart- India TV Hindi
Shania-Lee Swart

साउथ अफ़्रीका की एक महिला क्रिकेटर ने इस अवधारणा को ग़लत साबित कर दिया कि खेल में टीम वर्क यानी सभी का योगदान बहुत ज़रुरी होता है। 17 साल की शानिया ली स्वार्ट ने अपनी टीम के कुल स्कोर 169/8 का 94.7 प्रतिशत स्कोर खुद किया। उसने बनाए 160 रन। 

शानिया ने ये कारनाम सोमवार को प्रेटोरिया में अंडर 19 टी20 मैच में किया। हैरत की बात ये है कि शानिया की टीम के किसी भी बल्लेबाज़ ने एक भी रन नहीं बनाया। टीम के कुल स्कोर 169 में 9 अतिरिक्त रन थे। शानिया 144 रन तो चौक्कों की मदद से बनाए। उन्होंने अभी तीन दिन पहले ही टीम के कुल स्कोर 352 में 289 का योगदान किया था। 

Shania-Lee Swart

शानिया के आठ साथी जीरो पर आउट हुए। एक समय शानिया की टीम का स्कोर तीन विकेट पर 19 था। शानिया ने पहले चौथे विकेट के लिए योनेला वेल्लोलो के साथ 55 फिर नौंवें विकेट के लिए निकोलेट के साथ 61 रन जोड़े। 

शानिया टी20 क्रिकेट में सिर्फ 15 रन से रिकार्ड तोड़ने से चूक गईं। वेस्ट इंडीज़ के क्रिस गेल ने 2013 IPL में बेंगलोर के कुल स्कोर में 94.7 प्रतिशत का योगदान किया था। इसके पहले ये रिकार्ड न्यूज़ीलैंड के कैन विलियम्सन के नाम था जो उन्होंने 2014 टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के ख़िलाफ़ बनाया था। 

शानिया अमपुमालांगा से खेलती हैं। उन्होंने न सिर्फ बैटिंग से कमाल का योगदान किया बल्कि अपने चार ओवर में 21 रन देकर दो विकेट बी लिए।

Latest Cricket News