A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंका दौरा: इसलिए हैं कोहली,रोहित के होश फ़ाख़्ता

श्रीलंका दौरा: इसलिए हैं कोहली,रोहित के होश फ़ाख़्ता

नय़ी दिल्ली: कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा दुनियां के धाकड़ बल्लेबाज़ माने जाते हैं लेकिन श्रीलंकाई विकेट को देखकर इनके होश फ़ाख़्ता हो जाते हैं। दरअसल इन दोनों ने श्रीलंका में णैच तो बहुत


रोहित ने हालंकि श्रीलंका में सबसे ज़्यादा 21 वनडे और सात टी20 मैच खेले हैं लेकिन उन्हें आज तक वहां की पिचें रास नहीं आईं। इन मैचों में उन्होंने केवल 281 रन बनाए हैं और उनका औसत 14.78 है। पिछले कुछ समय से विशेषकर टेस्ट मैचों में रन बनाने के लिए जूझ रहे रोहित जब भी श्रीलंका में खेलने के लिए उतरे तब उन्हें रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा है।

अपने पहले दो टेस्ट मैचों में सेंचुरी जड़कर शानदार आगाज करने वाले रोहित इसके बाद टेस्ट में संघर्ष ही करते नज़र आए हैं।

रोहित ने इन दो टेस्ट मैचों के बाद जो अगले नौ मैच खेले हैं उनमें उन्होंने 23.75 की औसत से केवल 380 रन बनाए हैं जिसमें दो हाफ सेंचुरी शामिल हैं। भारतीय कप्तान कोहली ने हालांकि टीम के श्रीलंका रवाना होने से पहले रोहित की खराब फॉर्म का बचाव किया था।

उन्होंने कहा था, 'रोहित प्रभावी खिलाड़ी हैं। वनडे में वह ऊपरी क्रम में खेलते हैं लेकिन टेस्ट में पहले छठे नंबर पर खेलते थे। एक बल्लेबाज के रूप में आप टेस्ट और वनडे दोनों में एक पोजिशन पर खेलना चाहते हैं। ऑस्ट्रेलिया में जब उन्होंने तीसरे नंबर पर बैटिंग की तो अच्छा प्रदर्शन किया। मुझे लगता है कि उन्हें इस पोजिशन पर अधिक अवसर देने की जरूरत है।

Latest Cricket News